5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान रहिए कोटावासियों, कहीं आपका घर तो नहीं इनके निशाने पर…

मोड़क थाना क्षेत्र के ढाबादेह कस्बे में रविवार रात्रि को चोरों ने एक घर पर धावा बोलते हुए दीवार में सेंध लगाकर लाखों के जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Anil Sharma

Jul 03, 2018

theft

सावधान रहीए कोटावासियों, कहीं आपका घर तो नहीं उनके निशाने पर...

चोरों ने सूने घर के ताले तोड़े

कोटा. बोरखेड़ा थाना क्षेत्र की बजरंग नगर गली नंबर 8 स्थित एक सूने मकान के चोरों ने ताले तोड़ दिए और करीब 15 हजार रुपए व कांसे की चूडिय़ा चुरा ले गए। बोरखेड़ा थाने के उपनिरीक्षक महेश शर्मा ने बताया कि बजरंग नगर गली नम्बर 8 निवासी सुरेश कुमार ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि वह 30 जून को गांव गए थे। घर पर ताले लगाकर गए थे। बुधवार को जब गांव से लौटे तो ताले टूटे मिले। घर में रखे 15 हजार रुपए व एक जोड़ी कांसे की चूडिय़ा गायब मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

OMG: बारां-झालावाड़ हाइवे पर गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार, पांच युवकों की हालत नाजुक

आलमारी का ताला तोड़ उड़ा ले गए लाखों का माल

मोड़कस्टेशन. मोड़क थाना क्षेत्र के ढाबादेह कस्बे में रविवार रात्रि को चोरों ने एक घर पर धावा बोलते हुए दीवार में सेंध लगाकर लाखों के जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने कमरे की कुंडी तोड़कर कमरे में रखे संदूक व अलमारी का ताला तोड़ कर एक लाख चालीस हजार रुपए नकद व आभूषण पार कर लिए। चोरी हुए आभूषणों में तीन तोला सोने का हार, पौने दो किलो चांदी व अन्य सामान शामिल है। चोर जाते समय दीवार पर टंगी पेंट में रखे पर्स भी ले गए। पर्स में साठ हजार रुपए नकद, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व कुछ चेक थे।

OMG: सांगोद में अपराधी बैखोफ कर डालते हैं संगीन जुर्म, बंद है तीसरी आंख

पीडि़त किसान किशन बंजारा ने बताया कि चोर मकान के पीछे खाली बाड़े में दीवार में सेंध लगा कर अंदर घुसे और कमरे की कुंडी तोड़ कर अलमारी व संदूक में रखे पत्नी के सोना -चांदी के जेवर व फ सल बेचने पर आई नकदी चुरा ले गए।


Read More: सावधान! बेहद खतरनाक है कोटा का यह हाइवे, जरा सी चूक मंजिल की जगह दिखा देता है मौत का रास्ता

घटना के समय सभी लोग बरामदे में सो रहे थे व कूलर की आवाज में उन्हें दीवार में छेद करने व कुंडिया टूटने की आवाज नहीं आई। देर रात करीब तीन बजे घटना की जानकारी लगने पर मोड़क थाने में सूचना दी। सोमवार सुबह पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीडि़त ने पुलिस में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

OMG: जामुन के पेड़ ने छीन ली हंसते-खेलते परिवार की खुशियां

ट्रेन से गिरने पर एक जने की मौत

कैथून. थाना क्षेत्र में ताथेड़ पुलिस चौकी के पास कोटा-बारां रेलवे लाइन पर ट्रेन से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। ताथेड़ चौकी प्रभारी रमेश ने बताया कि मृतक की पहचान सागर (मध्यप्रदेश) निवासी दशरथ सिंह के रूप में हुई है। ताथेड़ व दीगोद स्टेशन के बीच पोल के पास ट्रेन से गिरने से सिर में चोट के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक के सिर, चेहरे व पैरों में चोट है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को इस बारे में सूचना भेज दी गई है। मगंलवार को उनके यहां आने के बाद शिनाख्त कराई जाएगी। दीगोद रेलवे स्टेशन प्रभारी ने बताया कि डाउन लाइन वाली ट्रेन से गिरने से हादसा हुआ। शव को कोटा चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। जहां पर मंगलवार को शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।