
This women's organization created second world record in lockdown,This women's organization created second world record in lockdown,This women's organization created second world record in lockdown,This women's organization created second world record in lockdown,This women's organization created second world record in lockdown
कोटा. अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की ओर से आयोजित ऑनलाइन कर्मयोग एक प्रयास प्रशिक्षण कार्यशाला में 1 हजार लोगों को एक साथ प्रशिक्षण देकर गोल्डन रिकॉर्ड बनाया। ऐसा पहली बार हुआ है जब इतने बड़े स्तर पर ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। आयोजन समिति की प्रभारी नम्रता बियाणी ने बताया कि संगठन की व्यक्तित्व विकास एवं कार्यकर्ता प्रशिक्षण समिति की पहल पर एक हजार लोगों को ऑनलाइन प्रशिक्षण देकर इस माह यह दूसरा वल्र्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने बताया कि गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकाड्र्स के एशिया हेड मनीष विश्नोई ने ऑनलाइन मीटिंग में आकर वल्र्ड रिकार्ड के सर्टिफिकेट अध्यक्ष आशा माहेश्वरी व महामंत्री मंजू बांगड़ को मेल से प्रदान किए। कार्यक्रम में एलेन संस्थान के निदेशक गोविंद माहेश्वरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यालयमंत्री मधु ललित बाहेती ने बताया कि 15 मई से कर्मयोग एक प्रयास प्रशिक्षण कार्यशाला चल रही जो 30 मई तक चलेगी। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन का इसी माह यह दूसरा रिकॉर्ड है। इससे पहले बच्चों के लिए ई-संस्कार शिविर के आयोजन के लिए भी गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्डर्स में अपना नाम दर्ज कराया था। स्थानीय समाज की कार्यकारणी सदस्य श्वेता माहेश्वरी ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने जिस ऊर्जा के साथ ये आयोजन किए उससे नहीं पीढ़ी को बहुत कुछ सीखने को मिला।
Updated on:
27 May 2020 01:51 am
Published on:
27 May 2020 01:51 am
