6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी को तेजाब डालकर जान से मारने की धमकी

कोटा. नयापुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक महिला को उसके पति ने बीच रास्ते में रोककर तेजाब डालने व चाकू से हमला कर जान से मारने की धमकी दी।
less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Deepak Sharma

Jan 28, 2020

पत्नी को तेजाब डालकर जान से मारने की धमकी

पत्नी को तेजाब डालकर जान से मारने की धमकी

कोटा. नयापुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक महिला को उसके पति ने बीच रास्ते में रोककर तेजाब डालने व चाकू से हमला कर जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त महिला ने मामले की रिपोर्ट पुलिस को दी। आरोपी के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला अदालत में विचाराधीन है।
नयापुरा नेहरू कॉलोनी निवासी आशा ने रिपोर्ट में बताया कि वह मां के साथ एमबीएस अस्पताल जा रही थी। सैनिक भर्ती कार्यालय के पास उसका पति ऑटो लेकर आया और केस वापस लेने की धमकी देते हुए चेहरे को तेजाब से जलाने व चाकू से गोदकर मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी सामने से आ रहे मोटरसाइकिल चालकों को देखकर भाग गया। पीडि़ता ने बताया कि उसकी शादी 2003 को विज्ञान नगर निवासी धर्म नकवाल से हुई थी। 7 साल से पति के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला न्यायालय में चल रहा है। पति ने बेटे को अपने पास रख रखा है। 2018 में उसकी नगर निगम में सफाईकर्मी की नौकरी लग गई तो वह उसे घर ले आया, लेकिन एक पखवाड़े बाद ही मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस पर उसने केस को वापस शुरू करवा दिया।