
Thug diverted the attention of businessman and got 55 thousand rupees from counter
कोटा. रामपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक व्यापारी के साथ धोखाधड़ी कर गल्ले से 55 हजार रुपए लेकर फरार हो गया। सीआई प्रवीण व्यास ने बताया कि अग्रसेन बाजार निवासी नंदलाल शर्मा ने मंगलवार शाम को दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि उसकी अग्रसेन बाजार में घी की दुकान है।
शाम को करीब 5 बजे उनकी दुकान पर एक युवक बाइक से आया। उसने एक किलो घी का पैकेट लिया। उसे घी का पैकेट दिया तो उसने 2 हजार रुपए का नोट दिया। जब उन्होंने घी के रुपए काटकर बकाया रुपए देने के लिए गल्ला खोला तो उसमें 100 व 50 के नोट थे। ऐसे में उसने 500 रुपए के नोट देने के लिए कहा।
उन्होंने गल्ले में से 2 हजार व 500 के नोटों का बंडल निकाला। इस दौरान युवक ने व्यापारी को बातों में लगाया और गल्ले से नोटों का बंडल निकालकर फरार हो गया। व्यापारी ने बताया कि 55 हजार रुपए थे। उन्होंने कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दी। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। आदतन आरोपियों व संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है।
Updated on:
18 Sept 2019 01:40 am
Published on:
18 Sept 2019 01:40 am
