19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रातभर रस्सी से बांधकर रखा, सुबह हुई तो पुलिस को सौंप दिया

चोरी की नीयत से घर में घुसा था, लोगों ने देखा और पकड़ लिया
less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Mukesh Gaur

Sep 07, 2020

रातभर रस्सी से बांधकर रखा, सुबह हुई तो पुलिस को सौंप दिया

रातभर रस्सी से बांधकर रखा, सुबह हुई तो पुलिस को सौंप दिया

छबड़ा. बापचा थाना क्षेत्र के ग्राम सेवकखेड़ी में शनिवार रात को चोरी की नीयत से घुसे युवक को परिजनों ने जाग हो जाने पर पकड़कर रस्सी से बांध दिया। बापचा थाना अधिकारी महेंद्र सिंह यादव के अनुसार अनुसार सेवनखेड़ी निवासी अशोक यादव ने गांव के ही दिलीप लोधा पुत्र मदनलाल के खिलाफ चोरी की नीयत से घर में घुसने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया। अशोक के परिजनों ने युवक को रातभर रस्सी से बांधकर रखा। पूरे मामले को लेकर दिनभर ग्रामीणों में चर्चा का माहौल गर्म रहा। जिसे देखो इसी की बात कर रहा था।

read also : Patrika .com/kota-news/the-case-of-mandana-gram-panchayat-of-kota-district-6384559/" target="_blank">महिला संरपच व ग्राम विकास अधिकारी 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। इसके वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गए। बाद में ग्रामीणों ने युवक को बापचा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। युवक दिलीप लोधा के पिता मदनलाल ने भी अशोक यादव के खिलाफ अपने बेटे को नाजायज रूप से बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।