5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: मुकुंदरा के जंगल में गूंजी किलकारी, बाघिन एमटी-4 ने दिया शावक को जन्म!

Mukandra Hills Tiger Reserve: मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व में किलकारी गूंजने की संभावनाओं और चर्चा के चलते वन्यजीवप्रेमियों में खासा उत्साह है।
1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Oct 31, 2019

Mukandra Hills Tiger Reserve

मुकुंदरा के जंगल में गूंजी किलकारी, बाघिन एमटी-4 ने दिया शावक को जन्म!

कोटा. मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व ( Mukandra Hills Tiger Reserve) में किलकारी गूंजने की संभावनाओं और चर्चा के चलते वन्यजीवप्रेमियों में खासा उत्साह है। ( tigress MT-4 gave birth to cub ) मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व में बाघिन लाइटनिंग (एमटी-4) के शावक होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। ( tigress MT-4 ) सुल्तानपुर के जंगलों से टाइगर रिजर्व पहुंचा बाघ एमटी-3 ( Tiger MT-3 ) बाघिन एमटी-4 ( tigress MT-4 ) खुले जंगल में विचरण कर रहे हैं। ( Darrah National Park ) इसी वजग से संभावना जताई जा रही है कि इन्होंने अपना कुनबा बढ़ा लिया होगा। उपवन संरक्षक टी मोहन राज व सहायक वन संरक्षक जगदीप दहिया ने बताया कि जब तक पुष्टि नहीं होती, कुछ नहीं कहा जा सकता। इसकी पुष्टि शावकों के दिखाई देने के बाद ही होगी।

Read More: कोटा में बाघिन ने महिला पर किया जानलेवा हमला, दहशत में ग्रामीण, रेंजर बोला-जान प्यारी है तो खाली कर दो गांव

की जा रही है मॉनिटरिंग
सूत्रों के मुताबिक शावकों के जन्म की सूचनाओं के चलते विभाग ने बाघों की मॉनिटरिंग को तेज कर दिया है। दरा व गागरोन क्षेत्र में कैमरा ट्रेप लगाए गए हैं, इन पर निगरानी रखी जा रही है। फिलहाल कैमरे में शावक नहीं आए हैं। कैमरों से सिर्फ बाघ व बाघिन की ही नहीं अन्य वन्यजीवों की भी मॉनिटरिंग की जा रही है।

Read More: खुशखबरी: पर्यटकों के लिए किसी भी वक्त खुल सकते हैं मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व के दरवाजे, रास्ते में चुनौतियां भी खूब

संभावना से नहीं किया इनकार
पूर्व वन अधिकारी दौलत सिंह के अनुसार शावक के जन्म के करीब ढाई से तीन माह बाद ही बाघिन उन्हें बाघिन साथ लेकर बाहर निकलती है। यदि बाघिन नजर आ रही है तो इसे देखकर भी स्थिति का पता लगाया जा सकता है। लाइटनिंग शावकों को जन्म दे सकती है।