5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डूबने से दो किशोरों की दर्दनाक मौत…

रेस्क्यू ऑपरेशन बंद, सुबह फिर शुरू होगी तलाश ..
less than 1 minute read
Google source verification
kota news

डूबने से दो किशोरों की दर्दनाक मौत...

कोटा. अनंतपुरा थाना क्षेत्र में कोटा-उदयपुर मेगा हाइवे से करीब सौ मीटर अंदर की ओर से एक अवैध खदान में गुरुवार को नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से तीन किशोर डूब गए। घटना की जानकारी पर पुलिस व रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने दो किशोरों के शव बरामद किए, जबकि तीसरे किशोर की तलाश की जा रही थी।

अनंतपुरा थानाधिकारी नरेन्द्र कुमार पारीक ने बताया कि आरके पुरम थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी बद्रीलाल शर्मा ने बताया कि गुरुवार को वह केशवपुरा स्थित एक डायग्नोसिस सेन्टर पर ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उनका पुत्र शुभम शर्मा(17) आया तथा दोस्तों के साथ गणेश चतुर्थी पर खड़े गणेशजी दर्शन के लिए बाइक मांगकर ले गया तथा दोपहर में उन्हें डायग्नोसिस सेन्टर से लेते हुए घर जाने की बात कही।

इसके बाद दोपहर बाद तक जब वह नहीं पहुंचा तो बद्रीलाल मोनू का मोबाइल घर पर था। मोनू के परिजनों ने बताया कि मोनू व अजय सुमन(17)के शुभम के साथ बाइक पर जाने की बात कही। इसके बाद भी जब वे शाम 4 बजे तक नहीं लौटे। तो उन्होंने उनकी तलाश की तथा पुलिस को सूचित किया। वहीं पुलिस को शाम साढ़े चार बजे अवैध खदान के निकट सूने में बाइक दिखी तो उन्होंने उसने नम्बरों के आधार पर बाइक मालिक से सम्पर्क साधा तो परिजनों मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने वहां तीन युवकों के बनियान पड़े देख खदान में बच्चों की तलाश शुरू की। सिविल डिफेंस, नगर निगम के गोताखोरों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद दो किशोरों के शव बरामद कर लिए, जबकि तीसरे किशोर का रात 10 बजे तक कोई सुराग नहीं लगा। इसके चलते अंधेरा होने के कारण अभियान को बंद करना पड़ा। अब तीसरे किशोर की सुबह से तलाश शुरू की जाएगी।