5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

triple murders: बाप-बेटा और बेटी को कार से कुचल उतारा मौत के घाट, फिर हत्या को हादसे में बदला, मास्टर माइंड ने उगला सच

झालावाड़ जिले में 10 दिन पहले हुई बाप-बेटा और बेटी की मौत सड़क हादसे में नहीं बल्कि हत्या की गई थी। बाद में हत्या को हादसे का रूप दे दिया गया। पुलिस रिमांड में मास्टर माइंड हिस्ट्रीशीटर ने जुर्म कबूला।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

May 15, 2019

triple murders

triple murders: बाप-बेटा और बेटी को कार से कुचल उतारा मौत के घाट, फिर हत्या को हादसे में बदला, मास्टर माइंड ने उगला सच

चौमहला. गंगधार थाना क्षेत्र के जेताखेड़ी पावर हाऊस के पास 6 मई की रात को पिता-पुत्र व पुत्री की मौत ( murder of father-son and daughter ) हादसे में नहीं हुई बल्कि उन्हें रंजिशवश मारा गया था। हादसे का रूप देने के लिए कार से बाइक ( Car-Bike Accident ) को टक्कर मारी गई थी। पुलिस ने करीब एक सप्ताह बाद इस मामले का खुलासा करते हुए एक जने को गिरफ्तार किया है।

Read More: नेशनल हाइवे पर ट्रक-कार भिडंत में तीन पीढिय़ां खत्म, दो की हालत नाजुक, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों के हत्या का शक और मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी व अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक चन्दनदान बारहठ के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक वीरेन्द्र सिंह राठौड़ मर्गदर्शन में गहनता से जांच की। इसमें तीनों की हत्या की बात सामने आई। इसके बाद सोमवार रात पुलिस ने एक जने की गिरफ्तार किया।

Read More: मदर्स-डे से पहले खौफनाक मंजर: रुपयों से भरा बैग नहीं दिया तो लुटेरों ने मासूम बेटी का गला घोंटा, फिर उतरते गए मां के जेवर

गंगधार थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेकर बाइक से लौट रहे गंगधार निवासी वार्ड पंच बालू सिंह, उसकी पुत्री पार्वती बाई और पुत्र राजू सिंह को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर की। पुलिस ने खेड़ा गंगधार निवासी राघु सिंह को डिटेंन कर पूछताछ की तो उसने हत्या करना स्वीकार किया। रंजिश के चलते कार से टक्कर मार कर तीनों की हत्या की गई थी। पुलिस ने सोमवार को उसे हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को राघु सिंह को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड के आदेश दिए।

Inside Story:दो फौजी भाईयों की दर्दनाक मौत का खौफनाक मंजर देख रो पड़ा पूरा गांव, घरों में नहीं जले चूल्हे

वो हमें मारना चाहता था
हत्या के मामले में गिरफ्तार राघु सिंह ने पूछताछ में बताया कि बालू सिंह व हमारे बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। वह बार-बार मुझे और मेरे लड़कों को मारने की धमकी दे रहा था। हत्या के मामले में गिरफ्तार खेड़ा गंगधार निवासी राघु सिंह गंगधार थाने का ए श्रेणी का हिस्ट्रीशीटर है। इस पर पूर्व में करीब दो दर्जन गम्भीर धाराओं में मामले दर्ज हैं।