
Two died and six injured in road accident
ट्रैक्टर ट्रॉली के बेकाबू होने से दो घरों के चिराग बुझ गए। पहली घटना अनन्तपुरा इलाके में हुई जहां ट्रैक्टर ने दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। जिसमें से एक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर घायल है। दूसरी दुर्घटना बोरखेड़ा इलाके में हुई। जहां ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटे एक की मौत छह घायल
मंगलवार रात बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक असंतुलित होकर पलट गए। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। बोरखेड़ा थाने के एएसआई भीमराज सिंह ने बताया कि बारां जिले के डेलनपुर गांव के लोग मंगलवार को भामाशाह मंडी में लहसुन बेच कर वापस घर लौट रहे थे। लौटते समय ट्राली में रेत भर कर ले जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्रॉली डी.डी. नेत्र संस्थान के पास पहुंचते ही अचानक पलट गए और उसमें सवार सात गंभीर रूप से घायल हो गए। भीमगंज मंडी एंबुलेंस से उन्हें एमबीएस अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने 50 वर्षीय नौंतीलाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।
ट्रैक्टर ने मारी बाइक में टक्कर, एक की मौत
अनंतपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को ट्रैक्टर चालक ने सामने से आ रही एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल है। वहीं टक्कर के बाद ट्रैक्टर नाले में पलट गया। प्रत्यक्षदर्शी हर्षित गौतम ने बताया कि वह दोपहर में रानपुर औद्योगिक क्षेत्र से गुजर रहे थे। इस दौरान गली के मोड़ पर जोरदार आवाज आई। उन्होंने जाकर देखा तो एक ट्रैक्टर चालक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मारी थी। इससे बाइक सवार दोनों जने गिरकर गम्भीर घायल हो गए, जबकि ट्रैक्टर चालक नाले में गिरा पड़ा। उसे लोगों बाहर निकाला। उसके मामूली चोट लगी। इसके बाद उन्होंने अनंतपुरा थाने में फोन कर पुलिस व एम्बुलेंस को बुलवाया। दोनों घायलों को एमबीएस अस्पताल पहुंचाया।जहां गंभीर रूप से घायल बाइक सवार भीमा सेन की मृत्यु हो गई। वहीं भैरूलाल घायल है।
Published on:
30 Aug 2017 09:31 am

बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
