
कोटा. ओसवाल समाज सेवा संस्था के तत्वावधान में बुधवार को महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर श्रीनाथपुरम , डी-1स्थित ओसवाल भवन परिसर में समारोह आयोजित किया गया। जिसमें समाज के लोगों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शांति धारीवाल ने समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
धारीवाल ने इस अवसर पर कहा कि समाज की एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। स्वागत भाषण में ओसवाल समाज सेवा संस्था के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार लोढ़ा ने समाज के कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कहा कि भामाशाहों के सहयोग से भवन निर्माण का कार्य इसी वर्ष पूर्ण करने का लक्ष्य है। भवन में 37 कमरे और दो हॉल बनाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में महामंत्री महेंद्र कांकरिया ने बताया कि जयंती महोत्सव में रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साह से रक्तदान किया।
दंत चिकित्सा शिविर में भी दंत चिकित्सा और परामर्श दिया गया। संगठन मंत्री नवीन मेहता ने बताया कि धारीवाल समेत 5 प्रतिभावान लोगों को समाज शिरोमणि का सम्मान प्रदान किया जिनमें सरदार मल कांकरिया, इंदू जैन,सूरजमल कटारिया,ईवीएम एन बनाने वाले आयुष भंसाली को सम्मानित किया।
इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सीए, आरएएस, आईएएस, एआईआईएमएस, एमबीबीएस, पीएचडी आदि में चयनित छात्र छात्राओं तथा 80 प्रतिशत से अधिक अंक वालों का भी सम्मान किया गया। मंच पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष एम्पी चतर,मांगरोल नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अशोक जैन,वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय शाह,कोषाध्यक्ष लोकेंद्र डांगी,जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी आर के सेठिया,पुलिस उप अधीक्षक भगवात सिंह हिंगड़ आदि का भी सम्मान किया गया।
समारोह में रेखा हिंगड़,अंजली चौधरी ने भी महावीर जयंती पर विचार रखे। भारतीय योग संस्थान के राजेश चतर ने बताया कि इसके पूर्व भवन निर्माण में सहयोग देने वालों के 37 नामों की आवंटन लॉटरी निकाली गई। हुकंम चंद जैन चंण्डालिया ने जयंती गीत प्रस्तुत किया धारीवाल ने थैलीसिमिया के पोस्टर का विमोचन किया। मंगलाचरण बालक स्वप्न मेहता ने किया।मंच संचालन जॉली भण्डारी ने किया।
महावीर भवन में भी गूंजे जयकारे
पदमावती पोरवाल जैन समाज समिति के तत्वावधान में झालावाड़ रोड स्थित महावीर भवन में महावीर जयंती समारोह का आयोजन किया। आयोजन स्थल भगवान महावीर के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम 97 वर्षीय संत मूल मुनि व राकेश मुनि के सान्निध्य में हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वायत्तशासन मंत्री शांति धारीवाल रहे।
अध्यक्षता समाज के पूर्व अध्यक्ष बुद्धिपकाश जैन ने की। समारोह में मुख्य अतिथि स्वायत्तशासन मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि समाज संगठित रहे। संगठन ही विकास का आधार है। पोरवाल यूथ संघ की ओर से कार्यक्रम में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। इसमें 76 लोगों ने Blood donation किया। जैन संस्कार मंच की ओर से चिकित्सा शिविर में 250 महिलाएं भी इसमें भागीदार बनी।
कार्यक्रम संचालन सुरेश जैन ने किया। इससे पहले बल्लभबाड़ी स्थित जैन दिवाकर स्कूल से अहिंसा रैली का आयोजन किया। यह प्रमुख मार्गों से होते हुए आयोजन स्थल पहुंची। कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष अशोक जैन ने आभार व्यक्त किया।