24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसी शादी की देखकर चौंक गया हर कोई, जबरदस्त वायरल हुआ था शादी का ये कार्ड, एक दूल्हे ने पढ़ा निकाह तो दूसरे ने लिए फेरे

Viral Bride-Groom: दो दोस्तों की मिसाल बना यह वायरल कार्ड, जिसने देशभर के लोगों को भाईचारे का बड़ा संदेश दिया है। इस शादी में एक दूल्हे ने निकाह पढ़ा तो दूसरे ने सनातन धर्म के अनुसार सात फेरे लिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 20 Apr 2025, 8:36 AM IST

kota news

kota news

Unique Wedding Reception: राजस्थान के कोटा जिले का एक शादी का कार्ड इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस कार्ड को देखकर यूज़र्स दोस्ती की मिसाल दे रहे हैं तो कोई इसे मज़हब के मेल की मिसाल बता रहा है। हिन्दू-मुस्लिम दोस्तों की दोस्ती इस कार्ड में साफ नज़र आ रही है। वहीं आज लोग इस अनोखी शादी के रिसेप्शन का भी हिस्सा बनने जा रहे हैं।

एक ने पढ़ा निकाह, तो दूसरे ने लिए फेरे

दो दोस्तों की मिसाल बना यह वायरल कार्ड, जिसने देशभर के लोगों को भाईचारे का बड़ा संदेश दिया है। इस शादी में एक दूल्हे ने निकाह पढ़ा तो दूसरे ने सनातन धर्म के अनुसार सात फेरे लिए। आज दोनों का रिसेप्शन एक ही रिसॉर्ट में होना है। दरअसल दोनों परिवार अलग-अलग धर्मों से संबंध रखते हैं लेकिन अपने बच्चों की शादी एक साथ और एक ही जगह पर कर रहे हैं।


यह भी पढ़ें : पूरे राजस्थान में इस शादी के कार्ड ने मचा दिया था तहलका, हिल गया था प्रशासन, दूल्हे को भरना पड़ा था भारी भरकम जुर्माना

बचपन की दोस्ती से बिजनेस पार्टनर बनने तक का सफर

कोटा के जनकपुरी माला रोड पर रहने वाले ये दोनों बचपन के दोस्त हैं और बड़े होकर बिजनेस पार्टनर भी बन गए। साथ ही उन्होंने अपने घर भी पास-पास ही बनाए हुए हैं। अब्दुल रऊफ अंसारी और विश्वजीत चक्रवर्ती के परिवार वाले भी आपस में मिलकर अपनी सारी खुशियां साझा करते हैं। दोनों के लगभग सभी रिश्तेदार एक-दूसरे को जानते हैं, ऐसे में दोनों ने अपने बेटों का रिसेप्शन एक साथ और एक ही जगह पर रखने का फैसला किया।

परिवार वालों ने निभाई जिम्मेदारियां

शादी में दोनों दोस्तों ने एक-दूसरे के परिवार की शादी में जिम्मेदारी निभाते हुए शादी के कामकाज को संभाला। जब एक दूल्हा घोड़ी चढ़ा तो दूसरे के परिवार वाले बाराती बने। वहीं जब दूसरे ने निकाह पढ़ा तो पहले के परिवार वालों ने जिम्मेदारी निभाई।

कार्ड में भी थे एक-दूसरे के परिवार के नाम

दोनों दोस्तों ने अपने बेटों सौरभ चक्रवर्ती और युनूस अंसारी की शादी के कार्ड में 'दर्शनाभिलाषी' के तौर पर एक-दूसरे के परिवार के सदस्यों के नाम शामिल किए थे। कार्ड की खास बात यह थी कि इसमें एक तरफ हिंदी और दूसरी तरफ उर्दू भाषा में संदेश छपा हुआ था, और इसे “उत्सव-ए-शादी” नाम दिया गया।

अलग-अलग हुई शादी, आज एक साथ होगा रिसेप्शन

दोनों की शादी अलग-अलग तारीखों में हुई, लेकिन रिसेप्शन एक साथ रखा गया। अब्दुल रऊफ अंसारी के बेटे युनूस परवेज अंसारी की शादी 17 अप्रैल को हुई, जबकि विश्वजीत चक्रवर्ती के बेटे सौरभ की शादी 18 अप्रैल को संपन्न हुई। इसके बाद दोनों परिवारों ने मिलकर रिसेप्शन का आयोजन एक ही रिसॉर्ट में आज किया है। इसे 'दावत-ए-खुशी' नाम दिया गया है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में जबरदस्त वायरल हो रहा शादी का ये कार्ड, देखकर चौंक गई हर किसी की आंखें…

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग