Unique Wedding Card: कोटा के एक शादी का कार्ड इनदिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस कार्ड में 2 दोस्तों की मिसाल देखने को मिल रही है, जो देशभर के लोगों को भाईचारे का बड़ा संदेश दे रही हैं। दरअसल कोटा की इस शादी में एक दूल्हा निकाह पढ़ेगा तो दूसरा 7 फेरे लेकर शादी रचाएगा इसलिए ये कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों परिवार अलग-अलग धर्म से संबंध रखते हैं लेकिन अपने बच्चों की शादी एक साथ और एक ही जगह पर कर रहे हैं।