
Umesh Pal murder case: पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क/कोटा. उमेश पाल हत्याकांड में नामजद माफिया अतीक अहमद को लेकर गुजरात की साबरमती जेल ले जाते हुए यूपी पुलिस का काफिला बुधवार सुबह कोटा के रास्ते होकर गुजरा। अनन्तपुरा थाने में यूपी पुलिस का काफिला करीब 45 मिनट रुका। थाना परिसर में अतीक को पुलिसकर्मी को हाथ पकड़ कर वाहन से उतारा। थाना परिसर में यूपी पुलिस के काफिले ने अल्पाहार व विश्राम किया और फिर आगे रवाना हो गया।
यूपी पुलिस अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से लाई थी। बुधवार को प्रयागराज कोर्ट में पेश करने के बाद उसे वापस साबरमती जेल के लिए रवाना हुई। यूपी पुलिस का काफिला दो बख्तरबंद वाहनों सहित चार-पांच गाडियों के साथ सुबह 10 बजे अनन्तपुरा थाने पहुंचा। इस दौरान अनन्तपुरा बाइपास रोड से थाने तक का यातायात रोक दिया गया।
पुलिस काफिले के साथ बॉर्डर से निकला गैंगस्टर
डूंगरपुर. उत्तरप्रदेश के उमेश पाल मर्डर केस के मामले में गैंगस्टर अतीक अहमद को उत्तरप्रदेश कोर्ट ने सजा सुनाने के बाद वापस साबरमती जेल के रवाना होने के दौरान बुधवार को शाम को डूंगरपुर जिले की सीमा से काफिला गुजरात की तरफ निकला। आरोपी अतीक अहमद को लेकर यूपी पुलिस उसे वापस साबरमती जेल में ले जाने के लिए रवाना हुई। बुधवार को आरोपी के साथ पुलिस काफिला रतनपुर बोर्डर होकर गुजरा। जिला पुलिस ने एतियातन के तौर पर मोतली मोड़ व रतनपुर चैक पोस्ट पर अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया था।
यह भी पढ़ें : गैंगस्टर रितिक बॉक्सर से पूछताछ में हुआ यह बड़ा खुलासा
नहीं किया नाश्ता
थाना परिसर में काफिले में शामिल पुलिसकर्मियों ने चाय-नाश्ता किया। अतीक को कक्ष में बैठाया गया। उसने नाश्ता नहीं किया।
Published on:
30 Mar 2023 11:36 am
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
