जयपुर। राम-राम जयपुर... ये जी-क्लब जयपुर पर जो फायरिंग हुई है, ये रितिक बॉक्सर और अनमोल विश्नोई ने करवाई है...ये याद रहे सबका नंबर आएगा....जय बलकारी एलबी गैंग। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट रितिक बॉक्सर के कहने पर यूएस में रहने वाले मूलत: चूरू के सुजानगढ़ निवासी 19 वर्षीय इंजीनियर जयराम ने की थी। रिमांड के दौरान गैंगस्टर रितिक बॉक्सर से पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ।