5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम बोलीं, ‘आप बदल गए, मैं महारानी नहीं दिलों की रानी हूं ‘

सीएम राजे ने कांग्रेस पर साधा निशाना  
2 min read
Google source verification
kota news

सीएम बोलीं, 'आप बदल गए, मैं महारानी नहीं दिलों की रानी हूं '


सुल्तानपुर. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गुरुवार को हाड़ौती में तीन चुनावी सभाओं में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और भाजपा को जिताने की अपील की। चौमहला में राजे ने सुकेत-डग मेगा हाइवे, उन्हेल रोड, डग-आगर रोड और गागरीन पेयजल योजना सहित सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ये सब आपके आशीर्वाद और प्रेम ही था, जिससे हालात बदले। हमेशा भाजपा को आपका प्यार मिला है अब फिर मौका है। कड़ी से कड़ी फिर जोड़ें, आपके मत से सरकार बनेगी।
बकानी में मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार मुझे पूर्व मंत्री अनंगकुमार जैन यहां लाए थे। पहले गड्ढों के कारण दो घंटे लगते थे, आज यहां आने में मात्र 30 मिनट लगते हैं।

आप बदल गए, मैं नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बकानी में लोग घर ले जाकर भोजन करवाते थे, अब कोई पूछता ही नहीं। लोग सोचते हैं कि मुख्यमंत्री बनने के बाद मुझमें बदलाव आया है, लेकिन आप लोगों के लिए पुरानी ही हूं। ऐसा इंतजाम करो कि मैं दोबारा आऊं।

मैं दिलों की रानी हूं
आज कोई महाराजा और महारानी नहीं है, आप लोगों के दिल की रानी बन गई तो इनको क्या समस्या है। मुझे तो आप लोगों का सिर्फ प्यार चाहिए। आप लोग ऐसे ही प्यार देते रहें मैं झालावाड़-बारां का नाम रोशन करती रहूंगी।

कांग्रेस को घेरा

मुख्यमंत्री ने बकानी और सुल्तानपुर में कहा कि कांगे्रस को बीकानेर में भारत माता की जय बोलने में जोर आता है, लेकिन सोनियाजी की जय बोलने कोई जोर नहीं आता। जो लोग भारत माता की जय नहीं बोल सकते, वे राजस्थान का भार क्या उठाएंगे।

टेल पर हर किसान को मिलेगा पानी-बिरला
सभा में सांसद ओम बिरला ने कहा कि प्रदेश में सर्वाधिक विकास पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। यहां ऐबरा डेम बनने के बाद टेल क्षेत्र के हर किसान को नहरी पानी मिलेगा। उन्होंने फिर से कमल खिलाने की अपील की।

धर्म के नाम पर बांटती है कांग्रेस-पठान
हज कमेटी चेयरमैन अमीन पठान ने कांग्रेस को धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वाली पार्टी बताया। भारत के मुसलमान एक हाथ में कुरान व दूसरे हाथ में लैपटॉप, मेहनत रखकर देश क ो आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं, लेकिन कांग्रेस धर्म के नाम पर बांटती है।