5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पतंग कटना नागवार गुजरा..जमकर मचाया उत्पात, कई गंभीर घायल

पत्थर फैंक कार के शीशे तोड़े  
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Rajesh Tripathi

Jan 14, 2019

kota news

पतंग कटना नागावार गुजरा..जमकर मचाया उत्पात, कई गंभीर घायल

कोटा. जवाहर नगर थाना क्षेत्र स्थित दुर्गा नगर बस्ती में पतंग उड़ाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने बस्ती में जमकर उत्पात मचाया और वहां खड़ी गाडिय़ों में तोडफ़ोड़कर घरों में पत्थर फैंके। इस घटना में तीन-चार युवकों के चोटें आई है। एक युवक के सिर में गम्भीर चोट लगने से उसे न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है।


पुलिस ने बताया कि बंगाली कॉलोनी में रहने वाले कुछ युवक बस्ती में पतंग उड़ा रहे थे। इसी दौरान पतंग कटने को लेकर दुर्गा बस्ती से आए कुछ लोगों की दुर्गा बस्ती निवासी दिलीप बंगाली ने बताया कि प्रकाश मंडल अपने 10-15 दोस्तों के साथ मकान की छत पर पतंग उड़ा रहे थे। इसी दौरान पतंग कटने को लेकर बस्ती के कुछ लोगों से इनका झगड़ा हो गया। झगड़े के कुछ देर बाद आधा दर्जन से अधिक लोग आए ओर बस्ती में उत्पात मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने बस्ती में खड़ी एक कार के शीशे तोड़ दिए और बाइक में तोडफ़ोड़ कर दी। मारपीट में प्रकाश मंडल (17) के सिर में चोट लगने पर उसे न्यू मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया। प्रकाश मंडल के जीजा दिलीप ने बताया कि प्रकाश के सिर में कैंची मारी थी। जबकि पुलिस का कहना है कि पूछताछ में कैंची या चाकू जैसी कोई बात नहीं आई। इस मामले में एक पक्ष की ओर से प्रकाश मंडल व दूसरे पक्ष की ओर से सरताज अली ने थाने में एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

बाइक अडऩे पर दो पक्षों में मारपीट..बचाने गए युवक पीट-पीट कर मार डाला

दोनों पक्षों की ओर से मारपीट का क्रॉस केस दर्ज करवाया गया है। मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। हथियारों से मारपीट की कोई जानकारी नहीं है।

रणजीत, हैंड कांस्टेबल, जवाहर नगर थाना