दौड़ने के फायदे
जब बात करतें हैं दौड़ने की तो शरीर का कोई ऐसा अंग नहीं जिसे लाभ न हो, सिर से लेकर पैर तक दौड़ फायदा पहुंचाती है। दौड़ने से कैंसर, ब्लड प्रेशर, डायबीटिज, मानसिक तनाव, लकवा, हार्ट, पेट, गले, जोड़े एवं फैफडे संबंधी बीमारियों से बचा जा सकता है साथ ही इससे हड्डियों भी मजबूत होती है। इससे कईं प्रकार के कैंसर से बचा जा सकता है क्योंकि कैंसर से बचाव का मुख्य तरीका फिटनेस ही है। फिर चाहे वो लाइफ स्टाइल चेंज हो, संतुलित डाइट हो या एक्सरसाइज। जो व्यक्ति उत्तम जीवन शैली अपनाता है वह अपनी 80 प्रतिशत तक बीमारियों से केवल इस आसान से सस्ते से तरीके से बच सकता है।