क्लब ने वर्ष 2017 में पर्यटन स्थल, पिकनिक स्थलों के साइकिल से ट्यूर किए। इस दौरान उन्होंने कोटा शहर से करीब 50-60 किलोमीटर तक का एक भी पर्यटन स्थल नहीं छोड़ा, जहां का Tour नहीं किया होगा। वर्ष 2018 में क्लब ने दिवस आधारित अभियान शुरू किया है। केंसर डे, एनवायमेंट डे, अर्थ डे, दीपावली, रक्षा बंधन, तीज त्योहार, उत्सव विशेष पर शहर में क्लब के सदस्य साइकिल पर ट्यूर कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहे हैं।