डॉ. गोयल ने बताया कि खिलाड़ी हार्टवाइज पर मेल कर सकते हैं या अपनी उपलब्धियों को साधारण कागज पर लिखकर उम्मेद क्लब में जमा करवा सकते हैं। सभी इच्छुक प्रतिभागियों के योगदान पर कमेटी विचार करेगी और इसके बाद 25 फरवरी को वॉक-ओ-रन के दौरान स्पोट्र्स पर्सन ऑफ द ईयर तथा अन्य सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। पुरस्कारों में ट्रॉफी, गिफ्ट, नकद पुरस्कार होंगे।