17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज 19 फरवरी को भारत में एक महान योद्धा जन्में थे, जानिए उनकी जीवन गाथा

छत्रपति शिवाजी महाराज भारत के महान योद्धा एवं रणनीतिकार थे जिनका जन्म 19 फरवरी 1630 को शिवनेरी दुर्ग में हुआ था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 19 Feb 2018, 6:35 PM IST

छत्रपति शिवाजी महाराज

शिवाजी का जन्म सन् 1630 ई. में शिवनेरी दुर्ग में हुआ था। यह स्थान पूना में है। इनके पिता जी का नाम शाहजी भौंसला था। वे बीजापुर रियासत में एक ऊँचे सैनिक पद पर नियुक्त थे। इनकी माता का नाम जीजाबाई था। वह साध्वी, सदाचारिणी और गुणवती स्त्री थीं।

छत्रपति शिवाजी महाराज का दूसरा नाम शिवाजी राजे भोसले भी है। वह भारत के महान योद्धा एवं रणनीतिकार थे जिनका जन्म 19 फरवरी 1630 को शिवनेरी दुर्ग में हुआ था। जिन्होने 1674 में पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी। उन्होंने कई वर्षो तक औरंगज़ेब के मुगल साम्राज्य से संघर्ष किया। सन 1674 में रायगढ़ में उनकाराज्याभिषेक हुआ और छत्रपति बने। शिवाजी ने अपनी अनुशासित सेना एवं सुसंगठित प्रशासनिक इकाइयों की सहायता से एक योग्य एवं प्रगतिशील प्रशासन प्रदान किया। उन्होंने समर-विद्या में अनेक नवाचार किये तथा छापामार युद्ध (Gorilla War) की नयी शैली (शिवसूत्र) विकसित की। उन्होंने प्राचीन हिन्दू राजनीतिक प्रथाओं तथा दरबारी शिष्टाचारों को पुनर्जीवित किया और फारसी के स्थान पर मराठी एवं संस्कृत को राजकाज की भाषा बनाया। भारत के स्वतन्त्रता संग्राम में बहुत से लोगों ने शिवाजी के जीवनचरित से प्रेरणा लेकर भारत की स्वतन्त्रता के लिये अपना तन, मन धन न्यौछावर कर दिया।

1594 : शिवाजी के पिता शाहजी भोंसले का जन्म
1596 : माँ जीजाबाई का जन्म
1630/19/2 : शिवाजी का जन्म।
1630 : से 1631 तक महाराष्ट्र में अकाल
14 मई 1640 : शिवाजी और साईबाई का विवाह
1646 : शिवाजी ने पुणे के पास तोरण दुर्ग पर अधिकार कर लिया।
1656 : शिवाजी ने चन्द्रराव मोरे से जावली जीता।
10 नवंबर, 1659 : शिवाजी ने अफजल खान का वध किया।
1659 : शिवाजी ने बीजापुर पर अधिकार कर लिया।
6 से 10 जनवरी, 1664 : शिवाजी ने सूरत पर धावा बोला और बहुत सारी धन-सम्पत्ति प्राप्त की।
1665 : शिवाजी ने औरंगजेब के साथ पुरन्धर शांति सन्धि पर हस्ताक्षर किया।
1666 : शिवाजी आगरा कारावास से भाग निकले।
1667 : औरंगजेब राजा शिवाजी के शीर्षक अनुदान। उन्होंने कहा कि कर लगाने का अधिकार प्राप्त है।
1668 : शिवाजी और औरंगजेब के बीच शांति सन्धि
1670 : शिवाजी ने दूसरी बार सूरत पर धावा बोला।
1674 : शिवाजी ने रायगढ़ में 'छत्रपति' की पदवी धारण की। 18 जून को जीजाबाई की मृत्यु।
1680 : शिवाजी की मृत्यु।