11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather News : मौसम विभाग ने जारी किया डबल अलर्ट, तीन घंटे में इन 3 जिलों में होगी भारी बारिश

Weather News : पूर्वी राजस्थान से इस बार अक्टूबर के प्रथम सप्ताह के बाद मानसून की विदाई होगी। बीच में मानसून के रूठ जाने के बाद इस बार देरी से मानसून की विदाई होगी।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Kirti Verma

Sep 25, 2023

photo_6082290934227253414_y.jpg

कोटा. Weather News : पूर्वी राजस्थान से इस बार अक्टूबर के प्रथम सप्ताह के बाद मानसून की विदाई होगी। बीच में मानसून के रूठ जाने के बाद इस बार देरी से मानसून की विदाई होगी। हालांकि इस बार अभी तक कोटा शहर में बारिश का कोटा पूरा नहीं हो सका है। कोटा में अभी भी 8 इंच बारिश की जरूरत है। राजस्थान में 25 जुलाई से मानसूून ने हाड़ौती व वागड़ से दस्तक दी थी। मानसून ने तय समय पर राजस्थान में प्रवेश किया था। अगस्त में सावन में मानसून रूठा रहा। सितम्बर में भादो में मेघ बरसे। इसके चलते बारिश का कोटा पूरा नहीं हो सका। इसी बीच मौसम विभाग ने डबल अलर्ट जारी किया है।


तीन घंटे के लिए 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने सोमवार को तीन घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने जयपुर, दौसा, नागौर, जिलों में कही कही मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ मध्यम से तेज बारिश वर्षा होने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र की सलाह है कि मेघ गर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेवें, पेड़ों के नीचे शरण ना लेवें और मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें। कमजोर संरचनाएं, हल्की व ढीली बंधी वस्तुएं, आदि को आंशिक नुकसान हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें : Weather News: जयपुर में सुबह से शुरू हुई झमाझम बारिश के बाद खुशनुमा हुआ मौसम, देखें तस्वीरें


येलो अलर्ट जारी
वहीं टोंक, बूंदी, धौलपुर, अजमेर, भीलवाड़ा झुंझुनू, चूरू, सीकर, अलवर, बारां, कोटा, बूंदी, झालावाड़ बीकानेर, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जिले मे येलो अलर्ट जारी करते हुए कही कही मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : Weather Update : मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, कुछ ही देर में इन 5 जिलों में होगी झमाझम बारिश