
विवाह का विचार है तो खास खबर...खुशियों का तारा हो रहा है उदय
कोटा. नव वर्ष 2019 के 63 दिन शादी-विवाह की शहनाइयां गूंजेंगी। 15 जनवरी 2019को साल का पहला सावा है। 16 दिसंबर से मलमास प्रारंभ हो जाएगा। इस दौरान वैवाहिक और मांगलिक कार्य नहीं होंगे। 14 जनवरी को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही मलमास समाप्त होगा। 15 जनवरी से फिर मांगलिक व वैवाहिक कार्य प्रारंभ होंगे।
ज्योतिषाचार्य अमित जैन ने बताया कि 2019 में शुद्ध 63सावे होंगे 10 फरवरी को बंसत पंचमी का अबूझ सावा रहेगा।। 14 मार्च से होलिका अष्टक 15 मार्च से मीन का मल मास होने के कारण एक माह मांगलिक कार्य बंद रहेगें।
शुभ विवाह मुहूर्त
जनवरी-15,,18,22,23,25,26,27,29
फरवरी- 8,10,19,21,22
मार्च- 3,8,9,10
अप्रेल-15,16,17,18,19,20,26,27,28,
मई-6,7,12,13,14,16,19,23,24,28, 30,31
जून- 8,9,11,12,16,21,22,25,27
जुलाई- 7,8, ,10,11
नवम्बर18,20,22,23,
दिसम्बर- 1,2,3,8,10,12
अबूझ एवं स्वयं सिद्ध मुहूर्त
10फरवरी- बसंत पंचमी
8 मार्च- फुलेरा दूज
7 मई- अक्षय तृतीया
13मई- जानकी नवमी
18 मई- पीपल पूनम
12जून- गंगा दशमी
10 जुलाई- भडल्या नवमी
12 जुलाई- देवशयनी एकादशी
8नवम्बर- देवउठनी एकादशी
7को तारा उदय
12नवंबर को अस्त हुआ गुरु का तारा सात दिसंबर को उदय होने के साथ ही शुभ और मांगलिक कार्यों की पुन: शुरुआत होगी। ज्योतिषाचार्य अमित जैन ने बताया कि गुरु का तारा 7 दिसंबर को उदय होने के साथ दिसंबर माह में 12 व 13 दिसंबर को विवाह होगा।
16 से मल मास
सूर्य 16 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सुबह 9:09 बजे सूर्य के धनु में प्रवेश करने के साथ ही धनु मलमास शुरू हो जाएगा। मलमास में कोई भी शुभ व मांगलिक कार्य विवाह, गृहप्रवेश, जनेऊ संस्कार, देव प्राण प्रतिष्ठा व मुंडन संस्कार आदि नहीं हो सकेंगे। करीब एक माह बाद सूर्य के 14 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश के साथ ही शुभ व मांगलिक कार्यों का शुभारंभ हो सकेगा।
Published on:
05 Dec 2018 09:31 pm
