
कोटा में खुशी बन आई बाघिन, चुरू में ऐसा क्या हुआ की पैंथर की ले ली जान ...
कोटा. एक तरफ मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिर्जव में नए मेहमान बाघिन सुल्ताना के आने से खुशियों की लहर छाई हुई है। वहीं दूसरी तरफ बुधवार को चुरु के तारानागर क्षेत्र के जोथड़ा की रोही गांव में एक पैंथर को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार दिया।
लगातार बढ़ रहे पैंथर की सुरक्षा वन विभाग के लिए चुनौती बनी हुई है। गत महिनों में लगातार पैंथरों के जंगल से निकल कर आबादी में आने और ग्रामीणों द्वारा वन्य जीवों पर हमला करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इधर मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिर्जव में भी दोनों मेहमानों की सुरक्षा की भी चुनौती है। क्योंकि मुकुन्दरा हिल्स क्षेत्र में भी एक दर्जन से अधिक गांव बसे हैं। इन हालातों को देखते हुए गांवों को विस्थापित करनो जरूरी है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार दो गांवों का विस्थापन किया जा चुका है। इसके बावजूद भी और गांव शेष हैं जिनमें 14 सौ के करीब परिवार बसे हैं।
चुरु में किसान पर किया हमला तो ग्रामीणों ने पैंथर की ले ली जान
चूरू के तारानगर क्षेत्र के गांव झोथड़ा की रोही में मंगलवार सुबह घुसे एक पैंथर ने दो ग्रामीणों को घायल कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पैंथर को लाठियों से पीट- पीटकर मार डाला। चंदूराम जाट (६५) व सुरेश प्रजापत (२७) मंगलवार सुबह ८ बजे खेतों की रखवाली कर रहे थे। इस दौरान पैंथर ने सुरेश पर हमला कर दिया। सुरेश के शोर मचाने पर पैंथर चंदूराम के खेत में चला गया और वहां पर चंदूराम पर हमला बोल दिया। पैंथर के हमले में दोनों घायल हो गए। इसके बाद पैंथर पास ही एक खेत में पड़ी सूखी झाडिय़ों में छुप गया। सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण लठ लिए खेतों में पहुंच गए। ग्रामीणों ने पैंथर को चारों ओर से घेर लिया और लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला।
Published on:
19 Dec 2018 12:26 pm
