16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात को टीवी देख रही थी, सुबह पति को मिली लाश

बारां जिले में तेलफैक्ट्री क्षेत्र निवासी एक विवाहिता की देर रात रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Oct 20, 2017

womans Death

बारां. यहां तेलफैक्ट्री क्षेत्र निवासी एक विवाहिता की देर रात रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में मृत्यु का मामला मानते हुए मामला दर्ज किया। वहीं, दोपहर को शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।

Read More: Diwali Special: अगर दीपावली को यह जानवर दिखे तो समझ लीजिए आपके घर आने वाली है मां लक्ष्मी

जीआरपी चौकी प्रभारी सत्यनारायण सिंह चौधरी ने बताया कि विवाहिता नन्दकंवर राजपूत (40) मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। उसका इलाज भी कराया जा रहा था। रात करीब साढ़े 11 बजे तक घर पर टीवी देख रही थी। उसके बाद परिवार के लोग सो गए। सुबह नन्दकंवर के पति राजेन्द्र सिंह ने चाय बनाई तथा पत्नी को तलाश किया तो वह नहीं मिली।

Read More: दीपावली की खरीदारी के लिए बाजारों में पैर रखने तक की नहीं मिली जगह...देखिए तस्वीरें

रात करीब सवा दो बजे भोपाल-जोधपुर ट्रेन के चालक ने स्टेशन मास्टर को स्टेशन से तेलफैक्ट्री रेलवे फाटक के बीच शव पड़ा होने की जानकारी दी थी। इसके बाद शव कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू किए थे। परिजनों का कहना कि मृतका के मानसिक रूप से अस्वस्थ रहने से पति राजेन्द्र चाय बनाने समेत घर के कुछ कार्यो में सहयोग करता था।

Read More: OMG: खून की प्यासी हैं यह सड़कें, हर महीने इतने लोगों का बहता है खून, जानकर आपका भी दिल दहल जाएगा

इधर, विषाक्त खाने से युवक की मृत्यु
बारां. निकटवर्ती समसपुर गांव में अज्ञात कारणों से विषाक्त खाने से एक युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव जिला चिकित्सालय के पोस्टमार्टम कक्ष में रखा है। पोस्टमार्टम गुरुवार सुबह होगा। पुलिस ने बताया कि बुद्धि प्रकाश बैरवा (22) ने अज्ञात कारणों से घर पर अज्ञात विषाक्त खा लिया था। तबीयत बिगडऩे पर परिजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया।

Read More: कोटा के कर्मचारियों के आगे राजस्थान सरकार ने क्यों टेक दिए घुटने...पढि़ए खास खबर

गोवर्धन पर हुई महाभारत, जमकर चली तलवारें, कुल्हाड़ी और गंडासे, गांव में दहशत