29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big News: पांच महीने से लापता युवक का जंगल में मिला कटा सिर

शहर से सटी ग्राम पंचायत चारभुजा क्षेत्र से करीब पांच माह पहले लापता हुए युवक के कंकाल की खोपड़ी रविवार को दीपपुरा के जंगल में आम्बा का खाल के निकट से मिली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 10 Jul 2017, 8:47 AM IST

पिता का दर्द: एक लड़की और दो लड़कों ने मार डाला मेरे बेटे को

शहर से सटी ग्राम पंचायत चारभुजा क्षेत्र से करीब पांच माह पहले लापता हुए युवक के कंकाल की खोपड़ी रविवार को दीपपुरा के जंगल में आम्बा का खाल के निकट से मिली। पुलिस ने खोपड़ी बरामद कर इसे एफएलएल जांच के लिए भेज कर संदिग्ध अवस्था में मृत्यु का मामला दर्ज किया।

Read More: कोटा के दो घरों में धड़ल्ले से चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने दबोचा

पुलिस वृत निरीक्षक प्रेमदान रतनू ने बताया कि झालरबावड़ी ग्राम पंचायत निवासी भारत शर्मा (18) पुत्र राजेश शर्मा 8 फरवरी 2017 की शाम को घर नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। इस पर पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

Read More: वीडियो में देखिए एक पिता का दर्द, बोले - मेरी बेटी की मेहंदी उतरती, उससे पहले ही आनंदपाल की गैंग ने कर दिया विधवा

रविवार सुबह दीपपुरा के जंगल में आम्बा का खाल के निकट एक बकरी चराने वाले ने नाले के निकट मानव खोपड़ी देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा वहां से कंकाल की खोपड़ी व कपड़े, सैंडल, अंगूठी व अन्य सामान बरामद किया। कपड़ों की पहचान चारभुजा निवासी गुमशुदा भारत शर्मा के पिता राजेश शर्मा ने की। पुलिस ने खोपड़ी को एफएसएल जांच के लिए भेज दिया।

Read More: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमीन के लिए तलवारों से काटा एक-दूसरे को, 4 की हालत नाजुक

पूरा कंकाल तक नहीं मिला

पुलिस ने बताया कि दीपपुरा में जहां खोपड़ी पाई गई, वहां घना जंगल है तथा जंगली जानवर रहते है। ऐसे में वहां आम लोगों की आवाजाही नहीं है। रविवार को बकरी चराने वाले वहां पहुंचे तो उन्हें मानव कंकाल की खोपड़ी व कपड़े नजर आए। इस पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। जंगली जानवरों ने शव तथा हड्डियां भी नहीं छोड़ी। शव के नाम पर केवल खोपड़ी ही मिली है।

Read More: OMG! दिशा से भटक गई द्रोणिका, अब क्या होगा राजस्थान में...

मेरे बेटे की हत्या हुई

मृतक के पिता राजेश शर्मा ने कहा कि उनके बेटे के गुम होने के बाद वे थाने गए थे और उन्होंने गुम होने व उसकी हत्या की आशंका के चलते रावतभाटा के नया बाजार निवासी एक लड़की व चारभुजा निवासी दो लड़कों पर शक भी जाहिर किया था, लेकिन पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की। इसके चलते उनके बेटे की जान चली गई।

Read More: 99 साल के बुजुर्ग को मिली ऐसी खुशी कि बोल पड़ा...एक दिन एक साल की तरह जीऊंगा

हरकत में आई पुलिस

पत्रिका ने भारत शर्मा के लापता होने तथा पुलिस द्वारा तलाश नही करने का मामला प्रमुखता से उठाया। इसमें भारत शर्मा के परिवार की पीडा को उजागर किया था इसके बाद पुलिस के अधिकारी भारत की तलाश में जुट गए थे।