5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG News: गांव में घूमकर कहा कि आज जिन्दा नहीं रहूंगा, फिर पेड़ पर फंदा लगाकर दी जान

रावतभाटा के लोठियाना गांव में सोमवार सुबह एक युवक ने नशे में गांव में घूमकर खुद के 'आज जिन्दा न रहने' की बात कही और फिर पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Mar 25, 2019

Suicide

BIG News: गांव में घूमकर कहा कि आज जिन्दा नहीं रहूंगा, फिर पेड़ पर फंदा लगाकर दी जान

रावतभाटा/भैसरोडगढ़ (कोटा). ग्रामपंचायत धांगडमऊ कलां के लोठियाना गांव में सोमवार सुबह एक युवक ने नशे में गांव में घूमकर खुद के 'आज जिन्दा न रहनेÓ की बात कही और फिर लोठियाना-मण्डेसरा मार्ग पर पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे भैसरोडगढ़ थानाधिकारी राजाराम मीणा ने पंचनामा तैयार कर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान श्रीपुरा निवासी नारु भील (35) के रूप में हुई है। मृतक का ससुराल लोठियाना गांव में ही है।

Read More: लोकसभा चुनाव: सांसद बिरला का कांग्रेस को खुला चेलेंज, किया ये काम तो आ जाएं मैदान में, हम नहीं आएंगे वोट मांगने

लोगों ने नहीं दिया ध्यान
लोठियाना के ग्रामीणों ने बताया कि रविवार शाम से मृतक गांव में ही शराब के नशे में घूम रहा था और सोमवार सुबह करीब 7-8 बजे के आसपास भी गांव में देखा गया था। वह कह रहा था कि आज मैं जिंदा नहीं रहूंगा व शहीद होऊंगा। नशे में होने से ग्रामीणों ने ध्यान नहीं दिया। फिर सुबह 10 बजे करीब उसका शव पेड़ से लटका मिला। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है।

Read More: कांग्रेस में रणनीति की जगह टांग खिंचाई, अंधेरे में छोड़ा तीर तो फंसा पेंच, अब कोटा-बूंदी में किसके लिए वोट मांगेंगे राहुल

सूचना जैसे ही उसके गांव पहुंची तो 13 वर्षीय पुत्र सतपाल के साथ ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पिता का शव देख सतपाल व अन्य परिजनों की रुलाई फूट पड़ी। लोठियाना निवासी मृतक के ***** फोरुलाल भील ने बताया कि नारु शराब पीने का आदी था। श्रीपुरा से रविवार शाम को ही निकल गया था। उनसे दो-तीन माह पूर्व भी श्रीपुरा गांव में ही फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बचा लिया था।

Read More: मोटी मछली पकडऩे को एसीबी टीम ने पहनी धोती-कुर्ता और पगड़ी, फिर भण्डारे से निकल हाइवे पर मारा छापा