
कुचामनसिटी. शहर के निकटवर्ती ग्राम भांवता में शुक्रवार को भांवता में एक रिसोर्ट के शुभारम्भ के अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया व राजस्थान विधानसभा के उपप्रतिपक्ष नेता राजेन्द्र सिंह राठौड़ भी पहुंचे। दौरे के दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पूनिया पत्रकारों से भी मुखातिब हुए।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पद के बदलाव को लेकर पूनिया ने कहा कि पार्टी में पदों को लेकर बदलाव करने की सतत प्रक्रिया है। भाजपा समय-समय पर सभी को सम्मान भाव से अवसर देती है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संस्था का सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के नये प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी भी ऊर्जावान है तथा निरन्तर पार्टी के हित में कार्य कर रहे हैं। प्रदेश के सभी पदाधिकारी उनका सहयोग करते हुए कांग्रेस पार्टी को सत्ता से बाहर कर भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाना है।
आगामी चुनाव में पूनिया की भूमिका को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी जो भी जिम्मेदारी या कार्य देगी, उसे पूर्ण ईमानदारी के साथ निर्वहन किया जाएगा। भाजपा में गुटबाजी को लेकर कहा कि पार्टी में किसी प्रकार से गुटबाजी नहीं है तथा एकजुट होकर भाजपा की सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर 2023 ही बल्कि 2024 का मुकाम भी हासिल करेंगे।
विधानसभा के उपप्रतिपक्ष नेता राजेन्द्र राठौड़ भी पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने भी नये प्रदेशाध्यक्ष को लेकर कहा कि भाजपा पार्टी में दायित्व बदलने का काम बहुत ही आसान है। भाजपा पार्टी आलाकमान किसी भी कार्यकर्ता को जो भी जिम्मेदारी देता है हम सभी उसे बखूबी निभाते हैं। राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष के बदलाव को दूसरी दृष्टि से नहीं देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सी. पी. जोशी के प्रदेशाध्यक्ष बनने से पार्टी ओर भी ज्यादा मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बदलने से राजस्थान में किसी भी प्रकार से कोई टीका-टिप्पणी नहीं हुई है। प्रदेशाध्यक्ष पूनिया को हटाने पर फूंके जा रहे पुतले को लेकर राठौड़ ने कहा कि पूनिया को हटाने को लेकर राजस्थान में किसी भी प्रकार का विरोध नहीं है। जो पुतले फूंक रहे हैं वो भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता नहीं हो सकते हैं। पार्टी में बदलाव को लेकर किसी प्रकार से कोई विरोध नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस में यही तो अंतर है कि भाजपा पार्टी में किसी भी प्रकार से मनभेद व मतभेद नहीं है।
यह भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल की महंगाई से जल्द मिल सकती है राहत
राजस्थान में बनाए गए 19 जिलों को लेकर कहा कि राजस्थान में प्रशासनिक आधार को नजर अंदाज कर राजनीतिक आधार पर जिले बनाए गए हैं। कुचामन व डीडवाना में 35 किलोमीटर दूरी का अंतर है, लेकिन डीडवाना-कुचामन का नाम देकर जिला बना दिया है।
डीडवाना-कुचामन में जिला कलक्ट्रेट कहां बनेगा यह समझ से परे है। राजस्थान में जिस तरह से जिला बंदरबांट की गई है उससे कांग्रेस को नुकसान ही होने वाला है, फायदा नहीं।
राठौड़ ने कहा कि हर नियमों से सुजानगढ़ जिला बनना चाहिए था, लेकिन उसे नहीं बनाया गया। आज सुजानगढ़ पांच दिनों से बंद है। जिस कांग्रेस मंत्री या विधायक ने धमकी दी मुख्यमंत्री ने उस जगह को जिला बना दिया।
Published on:
25 Mar 2023 10:52 am
बड़ी खबरें
View Allकुचामन शहर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
