15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिर अंधड़ का कहर, गिर गए पेड़, उड़ गई खेतों की बाड़, डर से ग्रामीण भयभीत

Weather News: आंधी-तूफान व ओलावृष्टि रुकने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार से लगातार रोजाना कभी आंधी-तूफान तो कभी तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हो रही है। बुधवार शाम व गुरुवार देर रात आए तूफान के बाद ग्रामीण भयभीत नजर आ रहे हैं।

2 min read
Google source verification
photo_6311984943403742487_y.jpg

Weather News: आंधी-तूफान व ओलावृष्टि रुकने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार से लगातार रोजाना कभी आंधी-तूफान तो कभी तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हो रही है। बुधवार शाम व गुरुवार देर रात आए तूफान के बाद ग्रामीण भयभीत नजर आ रहे हैं। चौपालों, दुकानों व सार्वजनिक जगहों पर चार दिन से एक ही चर्चा हो रही है कि किसी की दीवार गिर गई तो किसी के मवेशी मर गए हैं। मौसम नहीं खुलने से लोगों को और तूफान आने की चिंता सता रही है। शनिवार सुबह उत्तर दिशा की ओर से उठी काली घनघोर घटा से एक बार तो अंधेरा छा गया। बाद में तेज अंधड़ शुरू हो गया, जो आधा घंटे तक चला। जिससे खेत-खलिहान की बाड़ उड़ गई व कई जगह पेड़ गिर गए।

ग्रामीणों का कहना है कि बुधवार शाम आए अंधड़ के बाद गुरुवार को खेतों की बाड़ की थी, लेकिन गुरुवार रात दस बजे फिर आए आंधी-तूफान ने बाड़ ही नहीें बिजली के पोल, पक्की दीवार, टीनशैड व छप्पर भी धराशाही कर दिए। तूफान ने कांकड़ के बालाजी मंदिर के पीछे खड़े बड़ा नीम का पेड़ गिरा दिया। शनिवार को तीसरी बार किसान खेतों की बाड़ करते नजर आए। वहीं कई किसान खेजड़ी बबूल के टूटे पेड़ों को हटाने में लगे रहे।

यह भी पढ़ें : आज से नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय, 12 जिलों में जारी किया ORANGE ALERT

अतिवृष्टि से जान गंवाने वालों के परिजनों को 5-5 लाख की सहायता
राजस्थान के कई जिलों में हुई अतिवृष्टि और आंधी-तूफान में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए सरकार ने 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। साथ ही सभी जिलों के कलक्टरों को भी अतिवृष्टि से हुए फसल खराबे और पशुधन हानि का भी आंकलन कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि प्रदेश के कई जिलों में आए आंधी, तूफान व बारिश से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राज्य सरकार पीड़ितों की हरसंभव सहायता करेगी। सभी मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए सहायता राशि दी जाएगी। इससे पहले प्रदेश भाजपा के कई नेताओं और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने सरकार से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की थी।

यह भी पढ़ें : 31 मई तक अंधड़-बारिश,ओलावृष्टि का अलर्ट, बच्चों सहित 17 की मौत, यहां देखें किस जिले में कितना हुआ नुकसान

बड़ी खबरें

View All

कुचामन शहर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग