2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुशीनगर में बड़ा हादसा…ट्रैक्टर-ट्राली और दूल्हे की कार में भीषण टक्कर, मची चीख पुकार

कुशीनगर में आज मिट्टी लदी ओवरलोडेड ट्रैक्टर ट्रॉली और बारात जा रही दूल्हे की कार में भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद अफरा तफरी फैल गई। दुर्घटना में हुई तेज आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर कार सवार दूल्हे और अन्य पांच लोगों को बाहर निकाले।

less than 1 minute read
Google source verification

सोमवार की रात कुशीनगर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में बारात जा रही दूल्हे की कार और मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दूल्हे की कार में बैठे छह लोग घायल हो गए, इनमें दो युवतियों की हालत गंभीर हैं।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में मौत बन कर घूम रहे हैं मिट्टी खनन करने वाले डंपर, ई रिक्शा में मारा ठोकर…एक की मौत

दूल्हे की कार और ट्रैक्टर ट्रॉली में भीषण भिंडत

जिले के हनुमानगंज थानाक्षेत्र के बोधी छापर गांव से बारात डोमन छपरा जा रही थी। दुल्हा सचिन यादव कार UP 57 BV 8944 में कुछ युवक और युवतियों के साथ सवार था। रास्ते में अचानक बालू लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दूल्हे की कार खेत में पलट गयी। उसमें बैठे सभी छह लोग घायल हो गए। जिनमें तीन लड़कियां और तीन युवक शामिल थे।

बाल बाल बचा दुल्हा, दो युवतियों गंभीर रूप से घायल

दुर्घटना के बाद हड़कंप मच गया, चीख पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दिए। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जिनमें दो युवतियों की हालत गंभीर है। संयोग ठीक रहा कि दूल्हे को ज्यादे चोट नहीं लगी थी और उसे फर्स्ट एड के बाद दूसरी कार से शादी के लिए रवाना किया गया। दुर्घटना की खबर मिलते ही दूल्हे के परिवार और रिश्तेदारों तथा दुल्हन के घर वालों में चीख पुकार मच गई। दूल्हे का कुशल क्षेम जान सभी ने राहत की सांस ली। पुलिस की पूछताछ में लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली का चालक नशे में धुत था और अनियंत्रित होकर यह हादसा हो गया।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

कुशीनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग