2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM योगी बोले- हमने मच्छर और माफियाओं का सफाया कर दिया, अब फाजिलनगर पावागढ़ बनेगा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कुशीनगर में 278 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर सीएम योगी (CM Yogi) ने फाजिलनगर का नाम बदलने की घोषणा की है। इसके साथ ही CM ने माफियाओं को लेकर बड़ा बयान दिया है।

2 min read
Google source verification
cm yogi

CM योगी आदित्यनाथ (File Photo- Patrika)

CM Yogi Adityanath Kushinagar Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में 278 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास (CM Yogi Inaugurated 278 Projects) किया। इस अवसर पर उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित (CM Yogi Address Public Meeting) किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने तमकुहीराज और पावा नगर की पवित्र भूमि पर आने का अवसर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र अब विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

CM योगी ने याद दिलाई UP की 9-10 साल पुरानी क्षवि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश की 9-10 साल पुरानी क्षवि को याद किया। सीएम ने प्रदेश की 9-10 पुरानी तस्वीर को याद करते हुए कहा कि उस समय पहचान का संकट और बीमारी का संकट छाया हुआ था। रेत माफिया, खनन माफिया और 'जंगल पार्टी' का आतंक फैला हुआ था। कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी और अराजकता का माहौल था।

CM ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी, खासकर 25 वर्ष से कम उम्र के लोग, शायद उस भय और दहशत को नहीं समझ पाते। सीएम योगी ने जोर देकर कहा कि हर सरकार का अपना दृष्टिकोण होता है, लेकिन 2022 से पहले यहां विकास की कोई सोच ही नहीं थी। तमकुही राज उपहास का पात्र बनकर रह गया था। आज स्थानीय विधायक और सांसद लगन से काम कर रहे हैं। वे विभिन्न योजनाएं ला रहे हैं और जनता की मांगों को जमीनी हकीकत में बदलने का कार्य कर रहे हैं।

CM बोले- हमने मच्छरों और माफियाओं का सफाया कर दिया

सीएम योगी ने कहा कि कुशीनगर में एन्सेफलाइटिस का उसी तरह अंत हो गया है, जैसे पूरे प्रदेश में माफिया का सफाया हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि हमने मच्छरों के साथ-साथ माफिया का भी सफाया कर दिया है। मच्छर बीमारियां लाते थे और माफिया बेरोजगारी लाते हैं। हमने दोनों ही समस्याओं का समाधान कर दिया है।बीमारी और बेरोजगारी की समस्या का समाधान करके आज उत्तर प्रदेश में जब कोई नौकरी निकलती है तो उसमें हमारे कुशीनगर के नौजवान भी नियुक्ति पत्र प्राप्त करते हैं।

CM योगी बोले- अब फाजिलनगर बनेगा पावागढ़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में फाजिलनगर का नाम बदलने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अब इसे भगवान महावीर को श्रद्धांजलि स्वरूप 'पावागढ़' के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि पावागढ़ का नाम, परंपरा और संस्कृति अब पूरे देश और दुनिया में भगवान महावीर की विरासत से जुड़कर पहचान बनाएगी।