इसके साथ ही, प्रदेश के बहराइच, बाराबंकी समेत कई शहरों में बादल घिरे हुए हैं, जिससे इलाके के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से मौसम में यह बदलाव देखा गया है। वहीं, आज यानी 17 मार्च को मौसम विभाग ने कोई चेतावनी नहीं दी है।