28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कलियुगी पिता का खौफनाक कांड…सिर्फ इसलिए अपनी ही मासूम बेटी का रेत दिया था गला

कुशीनगर जिले में किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। किशोरी की हत्या कोई दूसरा नहीं बल्कि उसका पिता ही गला रेत कर किया था।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कुशीनगर

•

image

anoop shukla

•

Updated: 12 Nov 2024, 10:25 PM IST

कुशीनगर में एक कलयुगी पिता का खौफनाक कांड जिले को हिला दिया, उसने अपनी ही मासूम बेटी का सिर्फ इसलिए गला रेत दिया की वह अपने पड़ोसियों को हत्या के मामले में फंसा सके। हत्या के बाद उनके ऊपर नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया। लेकिन पुलिस की जांच में पिता की करतूत का खुलासा हुआ। बता दें कि नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में बीते शुक्रवार की रात्रि को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नौरंगिया में 16 वर्ष की किशोरी की गला रेत कर हत्या कर दी गयी। सूचना पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए थाना नेबुआ नौरंगिया पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू किया। लेकिन पुलिस टीम ने जब खुलासा किया तब सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें: कुशीनगर में किशोरी की घर में ही गला काट कर हत्या, खुद को बचाने में पिता भी घायल…इलाके में सनसनी

पड़ोसियों को फंसाने के लिए अपनी ही मासूम बेटी का रेत दिया गला

शुक्रवार की रात को कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया गाँव के नौका टोला में प्रिया सिंह 16 वर्ष को घर में घुसे बदमाशों ने बिस्तर पर ही गला काट कर हत्या करने की बात सामने आई, इस दौरान पिता पर भी धारदार हथियार से हमला कर घायल करने की बात भी आई।घटना के दिन पूरा परिवार छठ पर्व पर रिश्तेदारी में गए हुए हैं। घर पर सिर्फ पिता-पुत्री ही थे। प्रिया चार संतानों में सबसे छोटी थीं। वह कक्षा दसवीं में पढ़ रही थी।पिता ने गांव के कुछ लोगों पर दुश्मनी के चलते घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद से पुलिस मामले की छानबीन करने लगी। जिसमें मृतका के पिता जयनरायण की बताई कहानी झूठी निकली। पिता ने खुद ही गांव के कुछ लोगों से जमीन विवाद के कारण फंसाने के लिए घटना को अंजाम दे दिया।

बड़ी खबरें

View All

कुशीनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग