28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुशीनगर में किशोरी की घर में ही गला काट कर हत्या, खुद को बचाने में पिता भी घायल…इलाके में सनसनी

कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया गांव में बदमाशों ने घर में घुसकर 16 वर्षीय लड़की की गला रेत कर हत्या कर दी। पिता को भी मारने के लिए धारदार हथियार से हमला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कुशीनगर

•

image

anoop shukla

•

Updated: 9 Nov 2024, 12:46 PM IST

कुशीनगर से दिल दहला देने वाली खबर आ रही है , यहां नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में एक किशोरी की घर में ही सोते समय गला रेत कर हत्या कर दी गई। इस दौरान पिता को भी मारने की कोशिश हुई लेकिन अपने बचाव में उनके दोनों हाथ चोटिल हो गए हैं।

घर में घुस कर किशोरी की गला काट कर हत्या, पिता घायल

बता दें कि शुक्रवार की रात को कुशीनगर के निबुआ थानाक्षेत्र के एक गांव में प्रिया और उसके पिता जयनारायण घर में सो रहे थे। देर रात अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर प्रिया का गला काटकर हत्या कर दिया।वहीं पिता पर धारदार हथियार से हमला किया। जिससे जयनारायण के ​​​​​दोनों हाथ चोटिल हो गए। शोर मचाने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। हमलावर मुंह बांधकर आए हुए थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच पड़ताल कर किशोरी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में एनकाउंटर, हत्यारोपी सैफ के पैर में लगी गोली, व्यापारी दोस्त का गला रेत कर था फरार

दसवीं की छात्रा थी प्रिया, घर में सबसे छोटी थी

नौरंगिया गांव के नौका टोला में शुक्रवार की रात को प्रिया सिंह के घर में सो रही थी। जिसकी बदमाशों ने बिस्तर पर ही गला काट कर हत्या कर दिया। प्रिया दसवीं की छात्रा थी और घर में सबसे छोटी बहन थी। घर पर केवल पिता और पुत्री थे। घटना के दिन पूरा परिवार छठ पर्व पर रिश्तेदारी में गया हुआ था।

गांव के कुछ लोगों से हुआ था विवाद, पिता का शक उन पर

मृतका के पिता जयनरायण ने बताया कि देर रात जब वे घर में सो रहे थे। तभी मुंह बंधे कुछ लोग घर में घुस गए। दो लोग उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला करने लगे। किसी तरह वह भाग कर अपनी जान बचाकर शोर किया। बदमाशों ने घर में सो रही बेटी प्रिया की बिस्तर पर ही हमला कर हत्या कर दिया। घटना से पहले गांव के कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हुई थी। उन्हें धमकी भी दी गई थी। इसलिए उन्होंने शक व्यक्त किया है कि हमलावर वहीं लोग हो सकते हैं।

दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ

वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जयनारायण के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। मामले की जांच पड़ताल के दौरान दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

कुशीनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग