8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विदेश गया था बेटा, मौत की आर्इ खबर, एक महीना से कर रहे शव का इंतजार

सउदी अरब के दमाम जिले में हाउस ड्राइवर का काम करने गया था युवक 17 अक्तूबर को आई थी मौत की सूचना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कुशीनगर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 24 Nov 2019, 2:08 AM IST

एक महीना से भाई का शव पाने को भटक रहा युवक, मां-पत्नी का रो रोकर बुरा हाल

एक महीना से भाई का शव पाने को भटक रहा युवक, मां-पत्नी का रो रोकर बुरा हाल

विदेश कमाने गए भारतीय बेरोजगारों को विदेश मंत्रालय या दूतावास कोई मदद नहीं कर पा रहा है। कुशीनगर का एक युवक की सउदी अरब में मौत हो गई लेकिन पीड़ित परिजन की कोई नहीं सुन रहा है। पीड़ित परिवार युवक का शव पाने के लिए पिछले एक माह से अधिक समय से इधर-उधर भटक रहा है पर उनको सफलता नहीं मिल पा रही है। हर जिम्मेदार के पास गुहार लगा चुका है लेकिन कोई इस मसले पर कोई ऐसी पहल नहीं कर पा रहा जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

Read this also: सगी बहनों के पास से बरामद हुआ चरस-स्मैक, मां पंडिताइन है गैंगेस्टर

कुशीनगर के पडरौना तहसील क्षेत्र के मनिकौरा गांव के रहने वाले दिनेश प्रसाद रोजी रोटी कमाने के लिए सउदी अरब के दमाम जिले में नौकरी करने गए थे। वह सउदी अरब के दमाम जिले के रहने वाले अहमद सलेह अल अजहर का हाउस ड्राइवर का काम काफी दिनों से कर रहे थे। पीड़ित परिवार के अनुसार बीते महीना उन लोगों के पास फोन आया कि दिनेश की मौत 17 अक्तूबर को हो गई है।
यह सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन परेशान होकर वहां फिर फोन किए। बताया गया कि दिनेश की पार्थिव शरीर जल्द ही भारत भेज दी जाएगी। लेकिन एक महीना से अधिक समय होने के बाद भी दिनेश का पार्थिव शरीर नहीं पहुंच सका है। हिंदू परिवार में 16 दिन का पातक लगता है। लेकिन यह परिवार एक महीना से अधिक समय से इस स्थिति में है।
मृतक के तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी करीब सात-आठ साल की है। बेहद गरीब परिवार विदेश मंत्रालय, स्थानीय सांसद से लेकर पीएमओ तक गुहार लगा चुका है। लगातार दूतावास से भी शव यहां पहुंचाने की मांग कर रहा है। बूढ़ी मां, पत्नी का तो रो रोकर बुरा हाल है।

Read this also: शाकाहारी खाना मंगाया, खाने लगे तो दाल में निकलने लगी हड्डियां