13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kushinagar Monsoon: प्री मानसून बारिश की हुई शुरुआत, दिखा मौसम में फुहारों का खुमार

कुशीनगर में प्री-मानसून बारिश की शुरुआत हो चुकी है। शनिवार को सुबह का मौसम बादलों के कारण सुहावना रहा, लेकिन दिन बढ़ते ही तापमान 36°C के आसपास पहुंच गया। दोपहर के बीच हल्की बारिश की बूंदें देखने को मिलीं, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली, लेकिन उमस बढ़ने से परेशानी भी हुई।

2 min read
Google source verification
Pre-Monsoon

Pre-Monsoon

Pre-Monsoon: कुशीनगर में शनिवार को सुबह से ही मौसम बदलने के संकेत मिलने लगे थे। बादलों की मौजूदगी से सुबह का मौसम काफी सुहावना रहा। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया, तापमान में भी बढ़ोतरी हुई और यह 36°C तक पहुंच गया। दोपहर 2-3 बजे के बीच हल्की बारिश की बूंदों ने मौसम को और भी सुहावना बना दिया। हालांकि, हवा में नमी बढ़ने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी तापमान 35-36°C के आसपास रहेगा। दिन में 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इसके साथ ही बादल और धूप का मिलाजुला मौसम जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी का एक्शन: 18 जिलों के 22 गांवों में लंबित चकबंदी दो महीने में पूरी

आगामी दिनों का मौसम अनुमान:

25 जून

अधिकतम तापमान: 34°C
न्यूनतम तापमान: 27°C
बारिश की संभावना: 35%

26 जून

अधिकतम तापमान: 32°C
न्यूनतम तापमान: 26°C
बारिश की संभावना: 55%

27 जून

अधिकतम तापमान: 30°C
न्यूनतम तापमान: 26°C
बारिश की संभावना: 70%

यह भी पढ़ें: UP Weather Alert: लखनऊ मंडल सहित 44 जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटा से तेज हवाएं चलेगी, प्री मानसून का बड़ा अपडेट

मानसून के करीब

मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडेय ने बताया कि गोरखपुर में 23 जून से बारिश के आसार हैं, जबकि 24 जून से भारी बारिश हो सकती है। मानसून अभी बिहार के पास 100 किलोमीटर दूर है। अनुमान है कि अगले 2-3 दिनों में मानसून गोरखपुर पहुंचेगा और 7-8 दिनों में पूरे प्रदेश को कवर करेगा।

प्रदेश में बारिश और लू का अलर्ट

रविवार को प्रदेश के 26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 12 जिलों में लू की चेतावनी दी गई है। अगले 5 दिनों तक आंधी, तूफान, बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। कुशीनगर में प्री-मानसून बारिश ने गर्मी से राहत दी है, लेकिन उमस की परेशानी भी साथ लाई है। आने वाले दिनों में बारिश की संभावना बढ़ने से मौसम में और भी बदलाव हो सकते हैं। लोगों को मौसम की ताजा जानकारी के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें: लव जिहाद में बड़ा खुलासा: पिता,भाई ने किया रेप, मां-बेटी ने मांगी सुरक्षा, मुकदमा हुआ दर्ज