6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kushinagar news : लड़कियां चाहिए, प्रोग्राम कराना है… इंकार पर फायरिंग कर दो लड़कियों को उठा ले गए दबंग

कुशीनगर में हैरान करने वाली घटना हुई है, यहां रामकोला थानाक्षेत्र में बर्थडे पार्टी में लड़कियों की डिमांड न पूरी होने पर ऑर्केस्ट्रा संचालक के यहां पहुंचे दबंगों ने जमकर तांडव मचाया। इस दौरान फायरिंग कर जबरदस्ती दो लड़कियों को उठा ले गए।

2 min read
Google source verification

जिले के रामकोला थाने के गोबरही चौराहे से दबंगों ने आर्केस्ट्रा में काम करने वाली दो लड़कियों को अगवा कर लिया। लड़कियों ने जब उनके साथ जाने से मना किया तो कई राउंड हवाई फायरिंग भी की।युवकों ने फोन कर ऑर्केस्ट्रा संचालिका को फोन कर कहा कि हमें दो लड़कियां चाहिए, प्रोग्राम कराना है, उन्हें भेज दो।हालांकि जब संचालिका ने भेजने से इनकार कर दिया तो दबंग घर पहुंच गए और दो लड़कियों को उठा ले गए।इसके बाद दबंग लड़कियों को लेकर कप्तानगंज थाने के सोहनी गांव में चल रही बर्थडे पार्टी में चले गए।मकान मालिक ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया। पुलिस ने लड़कियों को अगवा करने वाले 6 लोगों को भी हिरासत में ले लिया और उनकी फार्च्युनर कार भी बरामद कर लिया है।

बर्थडे पार्टी के लिए मांगे लड़कियां, इनकार पर पहुंचे दबंग

जानकारी के मुताबिक रामकोला थाने ले गोबरही चौराहे पर एक कटरे में राखी राज आर्केस्ट्रा ग्रुप किराए पर रहता है। इस आर्केस्ट्रा ग्रुप में बंगाल की कई लड़कियां काम करतीं हैं। बीती रात आर्केस्ट्रा ग्रुप के मालिक के पास कुछ लोगों ने कार्यक्रम के लिए फोन किया।अधिक रात होने के कारण लड़कियों ने जाने से मना कर दिया। इसके बाद कुछ गाड़ियों से आधा दर्जन लोग पहुंचकर उनके घर के बाहर हंगामा करने लगे।इसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई जिसके बाद दबंगों ने कई राउंड हवाई फायरिंग किया, जिससे लोग दहशत में आ गए।

खुलेआम लड़कियों को उठा ले गए दबंग, 6 गिरफ्तार

इसके बाद दबंग युवक दोनों लड़कियों को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए।मकान के मालिक नईमुल ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने कप्तानगंज थानाक्षेत्र के सोहनी गांव में चल रही बर्थडे पार्टी से दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया।इसके बाद पुलिस ने लड़कियों को अगवा करने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ASP रितेश कुमार सिंह ने बताया की सूचना पाकर पुलिस ने कुछ घंटे में ही लड़कियों को बरामद किया और लड़कियों को जबरदस्ती ले जाने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

बड़ी खबरें

View All

कुशीनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग