12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kushinagar News : कुशीनगर में DJ के गाने पर बवाल, विशेष समुदाय के पथराव से दुर्गा मूर्ति क्षतिग्रस्त

कुशीनगर में पुलिस की सजगता से दो समुदायों के बीच तनाव पर काबू पा लिया गया। बता दें की मां दुर्गा की मूर्ति ले जा रहे युवक DJ पर गाना बजा रहे थे, जिस पर दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध जताया।

less than 1 minute read
Google source verification

कुशीनगर जिले के रविंद्रनगर से पड़रौना थाना क्षेत्र के छावनी में, दुर्गा प्रतिमा ले जाते समय दो समुदायों के बीच झगड़ा हो गया। मूर्ति लेकर जा रहे लोगों ने गाना बजा रहे युवकों का विरोध किया। जिस पर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान पत्थरबाजी में मां दुर्गा की प्रतिमा भी थोड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद हिन्दू समुदाय के लोगों ने सड़क जाम कर दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में लिया है।

DJ के गाने पर बवाल, विशेष समुदाय के पथराव से दुर्गा मूर्ति क्षतिग्रस्त

जानकारी के अनुसार, मूर्ति रविन्द्र नगर से भीषवा लाला और गनेशी पट्टी गांव की ओर जा रही थी।जब वह छावनी से गुजरी, तब दूसरे समुदाय के कुछ लोग गाना बंद करने को कहने लगे। जिससे विवाद हुआ और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। हिन्दू समुदाय के लोगों का आरोप है कि दूसरे पक्ष से पत्थर फेंके गए, जिससे मूर्ति भी क्षतिग्रस्त हो गई।इस घटना के बाद हिन्दू संगठनों ने पड़रौना- कसया मार्ग को जाम कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाने की कोशिश की, लेकिन सड़कों पर भारी जाम लग गया। बाद में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सड़क खाली करवाई और स्थिति को शांत किया। अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।