12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kushinagar news : सरेराह छात्राओं से कर रहे थे छेड़खानी, भड़की पब्लिक ने कर दिया यह हाल…डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज की दो छात्राएं शनिवार को छुट्टी होने के बाद साइकिल से गौराखोर गांव के बगीचे के रास्ते घर जा रही थीं। कॉलेज के पास से बाइक से पीछा करते हुए साेहंग गांव निवासी साहिल अंसारी पुत्र असरफ अंसारी, इमरान अंसारी पुत्र सुलेमान अंसारी छींटाकशी करने लगे। शोहदे छात्राओं से मोबाइल नंबर मांग रहे थे और अश्लील बातें कह रहे थे।

2 min read
Google source verification

कुशीनगर में एक हैरान करने वाली घटना हुई है, यहां ग्रामीणों ने दो युवकों को पेड़ में बांधकर जमकर पीटा। जिसका अब एक वीडियो भी सामने आया है। गांव वालों ने बताया की मनचले युवक छात्राओं से छेड़खानी कर रहे थे। जिसके बाद गांव के लोगों ने इन दोनों युवकों को पकड़ लिया और पेड़ से बांध दिया और जमकर पीटा। एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने शोहदों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

स्कूल से लौट रहीं थी छात्राएं, शोहदों ने बाइक खड़ी कर रोक दिया रास्ता


यह मामला तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र का है। एक इंटर कॉलेज की दो छात्राएं शनिवार को छुट्टी होने के बाद साइकिल से घर जा रही थीं। दोनों शोहदे छात्रा का कॉलेज से ही बाइक से पीछा करते हुए कमेंटबाजी कर रहे थे। मोबाइल नंबर मांग रहे थे और अश्लील बातें कह रहे थे। करीब 3 बजे लाला गुरवलिया चौराहे पर शोहदों ने बाइक लगाकर छात्राओं की साइकिल रोक दी। छात्राओं के चिल्लाने पर राहगीर रुक गए और चौराहे पर मौजूद लोग भी पहुंच गए। छात्राएं रो-रो कर शोहदों की करतूत बताने लगीं। छात्राओं को धमकी देते हुए शोहदे लोगों पर रौब गांठने लगे। इससे नाराज लोगों ने शोहदों की धुनाई की और पेड़ में बांध दिया।

आरोपी साहिल और इमरान कई दिनों से कर रहे थे परेशान

दोनों की पहचान सोहंग गांव निवासी साहिल अंसारी पुत्र असरफ अंसारी, इमरान अंसारी पुत्र सुलेमान अंसारी के रूप में हुई। लोगों ने इसकी सूचना मधुरिया चौकी इंचार्ज और डॉयल 112 पर दी। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस पहुंची। छात्राओं और उसके परिजनों ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह से शोहदे परेशान कर रहे थे। कॉलेज से छुट्टी होने के बाद पीछा कर अश्लील हरकतें करते थे। तुर्कपट्टी एसओ संजय कुमार ने बताया छात्रा के पिता की तहरीर पर शोहदों पर छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया गया है।