scriptदो बोटी मीट के चलते नहीं ले जा पाया दुल्हन, पुलिस की कोशिश भी नहीं लाई रंग | The groom could not take the bride because of two pieces of meat, even the police's efforts were fruitless | Patrika News
कुशीनगर

दो बोटी मीट के चलते नहीं ले जा पाया दुल्हन, पुलिस की कोशिश भी नहीं लाई रंग

जिले में एक हैरान करने वाली घटना हुई है, यहां निकाह के बाद बारातियों और घरातियों में जम कर विवाद हुआ जिसके कारण कई लोग चोटिल भी हो गए। मामला सिर्फ दो बोटी मीट को लेकर था। विवाद इतना बढ़ा की दुल्हन के घर वाले विदाई से इंकार कर दिए।

कुशीनगरMay 19, 2024 / 11:55 pm

anoop shukla

जिले में शुक्रवार की रात निकाह के बाद दो पीस मीट के लिए बराती-घराती भिड़ गए। मारपीट में कई लोगों को चोटें आईं। रात को ही अधिकतर बराती भाग गए। दूल्हे ने दुल्हन के घर में घुसकर गालियां भी दी। रात को सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और दोनों पक्षों को थाने पर बुलाई। तीन घंटे तक पुलिस की मौजूदगी में चली पंचायत में बात नहीं बन सकी और बिना दुल्हन के ही दूल्हा को लौटना पड़ा।
रामकोला थाना क्षेत्र के बिहुली सोमाली ऊर्फ हनुमानगंज गांव निवासी इस्लाम अंसारी की बेटी रुकइया खातून की बरात महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के बरवा चमइनिया गांव से आई थी। बराती नाश्ता और भोजन करने लगे। इसी दौरान निकाह भी संपन्न हो गया।
निकाह के बाद दूल्हे के कुछ रिश्तेदार भोजन कर रहे थे। इस दौरान भोजन परोसने वाले गांव के युवक ने रिश्तेदार की थाली में दो पीस मीट दिया। रिश्तेदार ने और मांगा तो बोला कि शुरू करिए अन्य लोगों को देने के बाद अभी और मीट दे दूंगा।
इसी बात को लेकर युवक और बरातियों में कहासुनी शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। बराती पक्ष के पांच लोगों को चोटें आई। उनका इलाज एक निजी क्लीनिक में हुआ। मारपीट से आक्रोशित दूल्हा घर में पहुंच गया और दुल्हन के परिजनों को भला-बुरा बोलने लगा।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा समेत रिश्तेदारों को थाने ले गई। दुल्हन के पिता और परिवार के अन्य सदस्य भी थाने पहुंचे। थाने पर दोपहर तक हुई पंचायत में कोई समाधान नहीं निकला। दुल्हन के पिता और दादा ने पंचायत में पुलिस से कहा कि दूल्हा और इसके परिजनों का व्यवहार ठीक नहीं है।
इसलिए बेटी की विदाई नहीं करेंगे। शादी में बरातियों के स्वागत में आठ लाख रुपये खर्च हुए हैं। इसे दिलाया जाए। पंचायत में दुल्हन की विदाई को लेकर पुलिस ने काफी कोशिश की लेकिन, बात नहीं बन सकी। सीओ उमेश चंद भट्ट ने बताया कि किसी पक्ष से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News/ Kushinagar / दो बोटी मीट के चलते नहीं ले जा पाया दुल्हन, पुलिस की कोशिश भी नहीं लाई रंग

ट्रेंडिंग वीडियो