
कुशीनगर के कप्तानगंज में सड़क दुर्घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए और मामा,भांजे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के समय दोनों बाइक पर सवार होकर आ रहे थे तभी अनियंत्रित तेज रफ्तार से आ रही कार ने टक्कर मार दिया। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के इंदरपुर गांव निवासी बीरेंद्र सिंह (55) का भांजा ओंकार सिंह अपनी मां को लेकर ननिहाल गया था,शाम करीब पांच बजे ओंकार अपने मामा बीरेंद्र को बाइक से लेकर इंदरपुर बाजार आया। घर लौटते समय अभी दोनों गांव के पास पहुंचे थे कि कप्तानगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए सवार काफी दूर जाकर गिरे। हादसे के बाद मौके पर लोग पहुंच गए और बाइक सवार घायलों को किनारे किया, लेकिन दोनों की मौके पर मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। इसकी खबर मिलते ही घर वालों में चीख पुकार-मच गई।बोदरवार चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है।
Published on:
20 Jan 2025 10:08 pm
बड़ी खबरें
View Allकुशीनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
