1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजयुमो जिला अध्यक्ष का होगा शानदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने तैयार की रणनीति

स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं...

2 min read
Google source verification
BJYM district president welcome in Lakhimpur Kheri

भाजयुमो जिला अध्यक्ष का होगा शानदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने तैयार की रणनीति

लखीमपुर खीरी. भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम के लिए जिला पंचायत गेस्ट हाउस में युवा मोर्चा की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विनोद कुमार लोधी के 18 सितंबर को होने वाले प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। यह बैठक स्वागत कार्यक्रम के संयोजक अमित राव के नेतृत्व में हुई। इस बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व महामंत्री शरद मिश्रा और प्रशांत राजवंश मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

जोश में कार्यकर्ता

शरद मिश्रा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के द्वारा विनोद लोधी को भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाने के निर्णय से जिले के युवा कार्यकर्ताओं में दोगुना जोश भर दिया है। आने वाले समय में लोधी जी के नेतृत्व में युवा मोर्चा को नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी।

पीएम मोदी के दीर्घायु होने की कामना

बैठक से पूर्व भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु की कामना की व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस बैठक में मुख्य रुप से विकास गुप्ता, आशीष बाथम चंदन शाह, अनुज रस्तोगी नितिन गुप्ता, सचिन गुप्ता, अंकित माहेश्वरी, अमित त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिले में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी बहुत ही धूम-धाम के साथ मोदी का जन्म दिन मनाया। इसी तरह जिला पार्टी कार्यलय में भी केक काट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन मनाया ।

यह भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ की जगह अपने बेटे को बनाना है यूपी का मुख्यमंत्री, पिता ने छेड़ दी जंग, बीजेपी में हड़कंप

यह भी पढ़ें: यूपी सरकार में यह नेता बनेंगे नए मंत्री और इनका बढ़ा कद, सीएम योगी ने किया फाइनल, बड़ा ऐलान

Story Loader