6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाढ़ ने फिर दिखाया रौद्र रूप, कई गांव जलमग्न

बाढ़ ने फिर दिखाया रौद्र रूप, कई गांव जलमग्न
2 min read
Google source verification
lakhimpur kheri

बाढ़ ने फिर दिखाया रौद्र रूप, कई गांव जलमग्न

लखीमपुर खीरी. फूलबेहड़ क्षेत्र में शारदा नदी ने एक बार फिर से तबाही मचानी शुरू कर दी है। वही बाढ़ का पानी गांवों में घुस जाने के बाद पूरे-पूरे गांव जलमग्न हो गया है। तो वही दूसरी तरफ कटान भी जारी है। नदियों में पानी भी बढ़ना शुरू हो गया है । जिसके कारण ढाई दर्जन से अधिक गांव बाढ़ से घिर हुये है। वही मीलपुरवा के पास गूम को जाने वाली रोड़ पर करीब दो फुट पानी चल रहा है। जिससे आने-जाने में भी काफी दिक्कते हो रहीं हैं। फूलबेहड़ इलाके में बाढ़ से गूम, मझरी, अहिरन पुरवा, जदीदपुरवा, कुचिलहा, नरहर, रायनगर, पिपरा, बाबापुर समेत ढाई दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में है।

गांवों में पानी भरने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वही सड़कों पर पानी भरने से लोगों का निकलना भी मुश्किल हो गया । कई जगह लोगों को नावों का भी सहारा लेना पड़ रहा है। बाढ़ की वजह से सैकड़ों एकड़ फसलें पानी में डूबकर बर्बाद हो गई हैं । उधर जंगल नं.11, अहिरन पुरवा, ग्रंट नं.12, करदहिया मानपुर में नदी का जबरदस्त कटान हो रहा है। वही ग्रंट नं.12 गांव के बाहर नाले के पास एक बांध बनाया गया था। उसे भी रविवार की रात को नदी ने काट दिया है। जिससे ग्रंट, बसहा आदि में पानी तेजी से भरने लगा है। तेजी से हो रहे कटान के डर से अहिरन पुरवा, राजकुमार, शिवकुमार, रामसरीखा, मदन, दरोगा, हरेराम, रंजीत, मुन्नीलाल, अमरजीत, सत्यनारयन, मनोहरलाल सहित तमाम लोगों ने अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि नदी गांव के बिल्कुल नजदीक पहुंच गयी है। किसी भी वक्त गांव में कटान हो सकता है। इसलिए वह लोग श्रीनगर के पास बांध पर अपना सामान पहुंचा रहे हैं। वही बाढ़ पीड़ितों को जिला प्रशासन की तरफ से मिलने वाली सहायता ऊठ के मुंह मे जीरा साबित हो रही रही है।

बड़ी खबरें

View All

लखीमपुर खेरी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग