13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट के उप चुनाव की डेट का ऐलान, तीन नवंबर को होगा मतदान

Gola Gokarnath Assembly seat by-election date Announce चुनाव आयोग ने लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ सीट पर विधानसभा उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग 3 नवंबर होगी। मतदान के बाद 6 नवंबर को मतगणना की जाएगी।  

2 min read
Google source verification
Election Commission of India

Election Commission of India

चुनाव आयोग ने लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ सीट पर विधानसभा उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग 3 नवंबर होगी। मतदान के बाद 6 नवंबर को मतगणना की जाएगी। शाम तक उम्मीद है कि, गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव का रिजल्ट आ जाएगा। गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट से अरविंद गिरि भाजपा विधायक थे। अरविंद गिरि इस सीट से पांच बार विधायक थे। छह सितम्बर को अरविंद गिरि का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट उप चुनाव का कार्यक्रम घोषित

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट के उप चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उप चुनाव के लिए अधिसूचना सात अक्टूबर को जारी होगी। इसके लिए नामांकन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर है, नामांकन पत्रों की जांच 15 अकटूबर को होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर है। मतदान तीन नवंबर को सुबह सात बजे से होगा। मतगणना छह नवंबर को की जाएगी। गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उप चुनाव में कौन विजयी होता है, यह बेहद महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़े - गोला विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अरविंद गिरि का चलती कार में हार्ट अटैक से निधन, सीएम योगी दुखी

अरविंद गिरि कौन थे जानें

लखीमपुर खीरी की 139-गोला गोकर्णनाथ सीट से कद्दावर नेता अरविंद गिरि (65 वर्ष) की मौत 6 सितंबर 2022 को हो गई थी। समाजवादी पार्टी के टिकट पर 3 बार विधानसभा पहुंचने के बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था और दो बार भजपा से विधायक चुने गए। अरविंद गिरि इलाके में काफी लोकप्रिय थे। वे गोला नगर पालिका के अध्यक्ष भी रहे थे।

यह भी पढ़े - भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल के विकराल आग में सब कुछ हुआ राख पर मां दुर्गा की प्रतिमा मुस्कुराती मिलीं