6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ललितपुर
दो किसानों की मौत के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष ने यूपी सरकार को ठहराया जिम्मेदार, दिया यह बयान
Play video

दो किसानों की मौत के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष ने यूपी सरकार को ठहराया जिम्मेदार, दिया यह बयान

..तो शायद नहीं होती दो किसानों की असमय मौत अगर सरकार ने समय से खुलवा दिए होते यह केंद्र.
Google source verification

ललितपुर. “अगर सरकार ने समय से उड़द क्रय केंद्र गांव के पास ही खुलवा दिए होते, तो शायद इन दो किसानों की असमय मौत नहीं होती”, यह बात पूर्व बीजेपी अध्यक्ष रमेश सिंह लोधी के पुत्र पुष्पेंद्र सिंह लोधी ने कहकर अपनी ही पार्टी की सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया। और शायद उनकी बात अपने स्थान पर किसी हद तक सही भी है।

ताजा मामला थाना जखौरा के अंतर्गत ग्राम नदानवारा के रोनक ढाबा का है, जहाँ एक ट्रैक्टर और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में 2 किसानों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए तथा घायलों को जिला अस्पताल इलाज के लिए भिजवा दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बार के अंतर्गत ग्राम चंदावली के लगभग आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण अपनी उड़द की फसल को बेचने के लिए गांव से 40 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय पर आए थे और जब वह अपनी फसल बेच कर यहां से वापस अपने घर जा रहे थे, तभी हाईवे पर रौनक हवा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 2 किसानों की मौके पर ही मौत हो गई तथा 3 अन्य घायल हो गए।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार-

इस मामले में पूर्व बीजेपी जिला अध्यक्ष रमेश लोधी के पुत्र पुष्पेंद्र सिंह लोधी ने अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़े करते हुए कहा कि अगर सरकार समय पर गांव में ही किसानों की सुविधा के लिए उड़द क्रय केंद्र खुलवा देती तो शायद दो किसान असमय काल के गाल में नहीं समाते। उनकी बात काफी हद तक सही भी है क्योंकि सरकार को समय पर क्रय केंद्र खोलने चाहिए ताकि किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य घर पर ही मिल सके।

पुलिस ने दिया यह बयान-

इस मामले में पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह का कहना है कि ग्राम नदनवारा हाईवे 44 पर एक ट्रैक्टर रॉन्ग साइड में जा रहा था। तभी सामने से आते हुए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार है। इस मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है ।