
विश्वबैंक के 13वें अध्यक्ष बने डेविड मालपास, ट्रंप प्रशासन में थे अधिकारी
नई दिल्ली। डॉनल्ड ट्रंप प्रशासन के अधिकारी डेविड मालपास शुक्रवार को विश्वबैंक के 13वें अध्यक्ष चुने गए हैं। विश्वबैंक के कार्यकारी बोर्ड ने आम सहमति से 63 वर्ष के मालपास का विश्वबैंक के 13वें अध्यक्ष के रूप में चयन किया है। मालपास इस समय फिलहाल अंतरराष्ट्रीय मामलों के उप मंत्री है। फिलहाल अब उनका कार्यकाल 9 अप्रैल से पांच साल के लिए होगा।
विश्वबैंक के 113वें अध्यक्ष बनें
आपको बता दें कि विश्वबैंक के अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक ( आईबीआरडी ) तथा अंतरराष्ट्रीय विकास संघ ( आईडीए ) के निदेशक मंडल के अध्यक्ष होते हैं। इसके अलावा विश्व बैंक के अध्यक्ष इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन (आईएफसी), मल्टीलैटरल इंवेस्टमेंट गारंटी एजेंसी ( एमआईजीए ) और द इंटरनेशनल सेंटर फॉर सेटलमेंट ऑफ इंवेस्टमेंट डिस्प्यूट्स (आईसीएसआईडी) के एडमिनिस्ट्रेटिव काउंसिल में एक्स ऑफिसियो चेयर होते हैं।
मैक्रोइकोनॉमिक रिसर्च फर्म के फाउंडर
गौरतलब है कि सभी 13 अध्यक्ष अमेरिकी हैं। उप मंत्री बनने से पहले वह न्यूयॉर्क शहर में स्थित एक मैक्रोइकोनॉमिक्स रिसर्च फर्म के फाउंडर और अंतरराष्ट्रीय अर्थशास्त्री थे। इन्होंने कहा कि उन्होंने पने करियर की शुरुआत ट्रेजरी फॉर डेवलपिंग नेशंस में यूएस डिप्टी असिस्टेंट सेक्रेटरी के रुप में की थी।
यहां से की थी शुरुआत
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लैटिन अमेरिकन इकोनॉमिक अफेयर्स में डिप्टी असिस्टेंट सेक्रेटरी के तौर पर भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा उनकी वित्तीय समक्ष काफी अच्छी है। अपनी इन दोनों भूमिकाओं में मालपास का मुख्य फोकस विश्व बैंक जैसे मल्टीलैटरल इंस्टीट्यूशंस में अमेरिका की इकोनॉमिक, बजट और फॉरेन पॉलिसी पर रहा है।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्ट्री,अर्थव्यवस्था,कॉर्पोरेट,म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.
Published on:
06 Apr 2019 12:51 pm
