5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नौकरी छोड़ लड़की ने शुरू किया अनोखा बिजनेस, आज कमा रही हैं करोड़ों

जहां दुनिया में लोग जॉब पाने के लिए पागलों की तरह कंपनियों के चक्कर काटते हैं। अच्छी नौकरी के लिए दर-दर भटकते हैं, वहीं उत्‍तराखंड एक लड़की दिव्या रावत ने शहर की अच्छी खासी नौकरी छोड़कर खेती करना चूना।
2 min read
Google source verification
दिव्या रावत

नौकरी छोड़ लड़की ने शुरू किया अनोखा बिजनेस, आज कमा रही हैं करोड़ों

नई दिल्ली। जहां दुनिया में लोग जॉब पाने के लिए पागलों की तरह कंपनियों के चक्कर काटते हैं।अच्छी नौकरी के लिए दर-दर भटकते हैं, वहीं उत्‍तराखंड एक लड़की दिव्या रावत ने शहर की अच्छी खासी नौकरी छोड़कर खेती करना चुना । जिसके बाद दिव्या रावत के इस फैसले ने उन्हें करोड़पति बना दिया है। आज दिव्या ना सिर्फ खुद एक सफल बिजनेसवुमन है बल्कि लोगों के लिए एक आदर्श भी हैं। आज दिव्या की बदौलत पहाड़ों की हजारों महिलाओं को रोजागार भी मिला है।

नौकरी छोड़ शुरू किया खुद का बिजनेस

दिव्या रावत उत्तराखंड की रहने वाली है। लेकिन पढ़ाई करने ले लिए वो दिल्ली आई थी। दिल्ली में रहकर दिव्या ने अपनी पढ़ाई पूरी की और जॉब करना शुरू कर दिया। दिव्या ने दिल्ली में रहकर कई नौकरियां की,लेकिन वो अपनी नौकरी से खुश नहीं थी। दिव्या इससे भी बेहतर कुछ करना चाहती थी। इसलिए दिव्या ने वापस उत्तराखंड लौटने का फैसला किया। जिसके बाद दिव्या वापस उत्तराखंड लौटी और अपने खुद का बिजनेस शूरू करने का फैसला किया। इसके बाद दिव्या ने मशरूम उत्पादन का बिजनेस शुरु किया। दिव्या ने एक छोटे से कमरे में 100 बैग मशरूम प्रोडक्‍शन का कारोबार शुरू किया। दिव्या रावत ने बिजनेस करने के लिए कदम आगे बढ़ाए तो मेहनत का किस्मत ने भी साथ दिया। वर्ष 2013 में तीन लाख का मुनाफा हुआ, जो लागत से कई गुना बढ़ा था।

हर साल करती हैं करोड़ों की कमाई

दिव्या खुद तो आगे बढ़ी ही हजारों और लोगों को मशरूम की खेती के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने लोगों को भी मशरूम का बाजार दिलवाया। आज दिव्या 50 से ज्यादा यूनिट लग चुकी हैं जिसमे महिलाएं और युवाओं को रोजगार मिल रहा है।इतना ही नहीं आज दिव्या की कंपनी का टर्नओवर 1 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। दिव्या लोगों को प्रेरित करने के लिए ट्रेनिंग भी देती हैं, ताकि वो खुद का बिजनेस शुरू कर सकें।