
नई दिल्ली। लंदन के वेस्टमिनिस्टर कोर्ट द्वारा वारंट जारी होने के महज चंद दिन बाद ही भगौड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज यानी 20 मार्च को ही नीरव मोदी को वेस्टमिनिस्टर कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी की सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय को प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग (पीएमएलए) कोर्ट से नीरव मोदी की 173 पेन्टिंग्स और 11 कारों की नीलामी करने का आदेश मिल गया है। नीरव मोदी की गिरफ्तार को भारत द्वारा एक बड़ा कूटनीतिक जीत भी माना जा रहा है। आइए जानते हैं कि नीरव मोदी के अरेस्ट वारंट में क्या-क्या जानकारी प्राप्त हुई है।
प्रत्यर्पण के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं
मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने अपने बयान में कहा है, "नीरव दीपक मोदी (जन्म की तारीख 24-02-71) को भारतीय प्रशासन की पक्ष के तरफ से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी गुरुवार यानी 19 मार्च हॉलबोर्न में हुई है।" उन्होंने आगे कहा कि 20 मार्च (बुधवार) को उन्हें वेस्टमिनिस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा। हालांकि, नीरव मोदी के प्रत्यर्पण को लेकर अभी कोई बात साफ नहीं हो पाई है। लंदन के वेस्टमिनिस्टर कोर्ट में पेशी के बाद ही यह बात पूरी तरह से साफ हो जाएगी कि नीरव मोदी को भारत में कब और कैसे प्रत्यर्पण किया जाएगा।
13 हजार करोड़ के घोटाले में सामने आया था नाम
गौरतलब है कि बीते 15 मार्च को नीरव मोदी की पत्नी एमी मोदी को भी गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया गया था। नीरव मोदी के खिलाफ पीएमएलए कोर्ट के न्यायधीश एमएस आजमी ने वारंट जारी किया था। बता दें कि पिछले साल मुंबई में पंजाब नेशनल बैंक के ब्रैंडी हाउस ब्रांच से करीब 13 हजार करोड़ रुपए का घोटाला सामाने आया था। इस घोटाले में दो मुख्य आरोपी थे। एक नीरव मोदी था और साथ ही दूसरा आरोपी नीरव मोदी का मामा मेहुल चोकसी भी है। कुछ महीनों पहले ही मीडिया रिपोट्र्स में मेहुल चोकसी के एंटीगुआ की नागरिकता लेने की बात सामने आई थी।
Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।
Published on:
20 Mar 2019 05:16 pm
