एलन मस्क ने हमेशा के लिए ट्विटर छोड़ने का फैसला नहीं किया है। एलन बस कुछ समय के लिए ट्विटर को अलविदा कह रहे हैं। विवादों के कारण एलन कुछ समय के लिए ट्विटर से दूरी बनाए रखना चाहते हैं। ट्विटर को अलविदा कहने से पहले एलन ने ट्वीट कर कहा ट्विटर पर लाइक पाना दुर्लभ हैं। एलन ने यह भी कहा ट्विटर पर होने वाली आलोचना बेहद क्रूर है। यह सब कितना कठिन है, लेकिन यह सब अच्छा है। इसके बाद एक ट्विटर यूजर ने उनसे पूछा 20 मिलियन जुर्माने वाले ट्वीट पर आपका क्या ख्याल है। उस पर पसंद का अनुपात कैसा रहा है। मस्क ने ट्वीट के जवाब में कहा वर्थ इट यानि काफी लायक ।