
क्या 10400 करोड़ का शेयर बायबैक करेगी Infosys?, ये है पूरी जानकारी
नई दिल्ली। देश की फेमस आईटी कंपनी इन्फोसिस एक बार फिर से बायबैक का एलान कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इंफोसिस 1.6 अरब डॉलर के साथ बायबैक करने का विचार कर रही है। लोगों का मानना है कि इस बायबैक में कुछ संस्थापक सदस्य भी अपने शेयर पेश कर सकते हैं। बायबैक मार्केट वैल्यू के हिसाब से 20-25 प्रतिशत प्रीमियम (बढ़ोतरी) के साथ हो सकता है।
11 जनवरी को हो सकती है घोषणा
इंफोसिस की पिछली बायबैक की मॉरटोरियम अवधि दिसंबर में खत्म हो रही है। मॉरटोरियम अवधि के दौरान शेयरधारक बायबैक में हिस्सा नहीं ले सकते। कंपनी 11 जनवरी को होनेवाली बोर्ड मीटिंग में इसकी घोषणा कर सकती है, हालांकि, इंफोसिस ने इस विषय में अभी औपचारिक रूप से एलान नहीं किया है।
कंपनी शेयरों में दिखी तेजी
सूत्रों को अनुसार, बायबैक के लिए कीमत शेयर की मौजूदा बाजार कीमत से 20 से 25 फीसदी ज्यादा हो सकती है। हालांकि, इस बारे में कोई पुष्ट जानकारी नहीं है। बता दें कि शुक्रवार को बाजार बंद होने तक इन्फोसिस का प्रति शेयर बीएसई में 646 रुपये का था। बायबैक की खबर के कारण सोमवार को बाजार खुलते ही कंपनी के शेयरों में तेजी दिखी थी।
कब करती है कंपनी बायबैक
कोई कंपनी बायबैक का एलान तभी करती है, जब उसे लगता है कि कंपनी के शेयर अंडरवैल्यूड हैं। यानी शेयर की कीमत उसकी असल कीमत से कम है। इंफोसिस के बोर्ड ने 10 रुपये प्रति शेयर की दर से विशेष डिविडेंड देने का भी एलान किया था। इस पर करीब 2,600 करोड़ रुपये ($40 करोड़) खर्च होने का अनुमान है। कंपनी के पिछले बायबैक में प्रमोटर समूह के 19 में से 16 लोगों ने हिस्सा लिया था।
पहले के मुकाबले लगेगा कम वक्त
शेयरों का बायबैक निवेशकों तक पैसा पहुंचाने का सरल तरीका है। इस पर टैक्स भी कम लागू होता है. टीसीएस, विप्रो, कॉग्निजेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और माइंडट्री जैसी कंपनियों ने हाल में बायबैक किया है। माना जा रहा है कि बायबैक के लिए शेयरहोल्डर्स की रजामंदी मिलने में पहले के मुकाबले कम वक्त लगेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इन्फोसिस ने पहले खुद ही यूरोनेक्स्ट पैरिस और यूरोनेक्स्ट लंदन एक्सचेंज से अपने अमेरिकन डिपॉजिटरी शेयर्स को डीलिस्ट कर लिया था।
Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर
Published on:
27 Dec 2018 06:38 pm
बड़ी खबरें
View Allकॉर्पोरेट वर्ल्ड
कारोबार
ट्रेंडिंग
