scriptजन्मदिन विशेषः मरने के बाद भी 500 करोड़ से ज्यादा कमाता है दुनिया का सबसे बड़ा पाॅप स्टार | Michael Jackson Still Earns Millions After His Death | Patrika News

जन्मदिन विशेषः मरने के बाद भी 500 करोड़ से ज्यादा कमाता है दुनिया का सबसे बड़ा पाॅप स्टार

Published: Aug 29, 2018 06:43:08 pm

Submitted by:

Saurabh Sharma

आज दुनिया पाॅप किंग माइकल जैक्सन का 60वां जन्मदिन बड़े ही शानदार तरीके से सेलीब्रेट कर रही है।

Michael Jackson

जन्मदिन विशेषः मरने के बाद भी 500 करोड़ से ज्यादा कमाता है दुनिया का सबसे बड़ा पाॅप स्टार

नर्इ दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े पाॅप स्टार का नाम जब लिया जाता है तो सबसे पहले नाम माइकल जैक्सन का आता है। जी हां ये वो ही माइकल जैक्सन है जिसने दुनिया को डांस करने आैर डांस करने पैशन दिल में भरा। दुनिया का एेसा कोर्इ युवा नहीं है जो उनके जैसा डांसर नहीं बनना चाहता है। आज सिर्फ बाॅलीवुड ही नहीं बल्कि हाॅलीवुड में जितने भी डांसर्स हैं उनकी ही नकल करते हुए दिखार्इ देते हैं। आज इस महान डांसर आैर पाॅप स्टार का जन्मदिन है। आज उनके दुनियाभर के फैंस 60 वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। खास बात ये है कि कि वो मरने के बाद कमार्इ कर रहे हैं। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि पिछले साल से वो मरने के बाद कमार्इ करने वालों की लिस्ट में टाॅप पर बने हुए हैं। उनका निधन 2009 में हुआ था। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर पाॅप किंग मरने के बाद भी कितने रुपयों की कमार्इ कर डालते हैं…

एक साल में ही कमा डाले 500 करोड़ रुपए से ज्यादा
2017-18 की रिपोर्ट अभी तक नहीं आर्इ है। लेकिन 2016-17 की रिपोर्ट के अनुसार माइकल जैक्सन ने 529 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमार्इ की थी। time.com की एक रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर 2016 से अक्टूबर 2017 के बीच में 75 मीलियल डाॅलर की कमार्इ की थी। time.com की रिपोर्ट में फोर्ब्स की Top Earning Dead Celebrities of 2017 list का हवाला दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार माइकल जैक्सन पिछले पांच सालों से इस सूची में टाॅप पर बने हुए हैं। जबकि फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार 2016-17 में यह आंकड़ा 825 मीलियन डाॅलर्स का पहुंच गया था। कमार्इ करने के मामले में यह आंकड़ा जिंदा आैर मरने वाले किसी भी इंटरटेनर का सबसे ज्यादा है।

मरने के बाद भी अकूत संपत्ति के मालिक है माइकल
अगर माइकल जैक्सन की कुल संपत्ति के बारे में बात की जाए तो वो अूकत हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार जब 2009 में उनकी मौत हुर्इ थी तो उनकी कुल नेटवर्थ 500 मीलियन डाॅलर थी। अगर अगर उनकी विवादित संपत्ति को भी जोड़ लिया जाए तो वो संपत्ति 2,105 मीलियन डाॅलर वो जाएगी। आज वो हमारे बीच नहीं है। फिर उनके जन्मदिन को उनके अरबों फैंस सेलीब्रेट कर रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो